फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   indu resigned and dhaneshwari thakur appointed as acting president

इंदु का इस्तीफा मंजूर, धनेश्वरी ठाकुर बनीं कार्यकारी अध्यक्ष

Fri, 19 Jul 2019 04:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Jul 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
indu resigned and dhaneshwari thakur appointed as acting president
धनेश्वरी ठाकुर(फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

केंद्रीय नेतृत्व की करीबी मानी जाने वाली भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष इंदु गोस्वामी के इस्तीफे को प्रदेश भाजपा ने स्वीकार कर लिया है। प्रदेश भाजपा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने इस्तीफा स्वीकार करने के साथ ही इंदु के स्थान पर मनाली की रहने वाली महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री धनेश्वरी ठाकुर को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
विज्ञापन


 सत्ती ने कहा कि इंदु गोस्वामी ने स्वेच्छा से अपने पद से त्याग पत्र दिया है, जिसे मंजूर कर लिया गया है। इंदु के इस्तीफे की जानकारी गुरुवार को ही सामने आई थी। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनावों के बाद पालमपुर के स्थानीय नेताओं की अनदेखी की वजह से वह नाराज थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस संबंध में उन्होंने प्रदेश नेतृत्व से भी बात की थी लेकिन उनकी शिकायत का खास असर नहीं हुआ। इससे पहले  स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार व पालमपुर के भाजपा अध्यक्ष के हस्तक्षेप को लेकर भी उन्होंने सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताई थी।

 

माना जा रहा है कि उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाले प्रवीण शर्मा की भाजपा में वापसी के बाद उनकी नाराजगी बढ़ गई। फिलहाल उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया है लेकिन पार्टी में अब भी वह बनी हुई हैं।

इंदु हैरान, कैसे लीक हुआ संवाद

indu resigned and dhaneshwari thakur appointed as acting president
इंदु गोस्वामी - फोटो : सोशल मीडिया

इंदु गोस्वामी ने बताया कि यह संगठन का आंतरिक मामला है। वह इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगी। उन्होंने कहा ‘मैंने संगठन में अपनी बात रखी है। मुझे हैरानी है कि हमारा संवाद मीडिया में कैसे लीक हुआ।

इससे कई सवाल उठते हैं।’ गौरतलब है कि वीरवार को इंदु के इस्तीफे की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। हालांकि, इंदु ने इसे अफवाह बताया था, लेकिन सत्ती ने इस्तीफे की पुष्टि कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed