फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Indresh Kumar said- People should respect each other's beliefs and sects.

Solan News: इंद्रेश कुमार बोले- लोग एक-दूसरे के मत पंथों का सम्मान करें

Sat, 02 Dec 2023 07:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 Dec 2023 07:24 PM IST
सार

नालागढ़ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से आयोजित गोष्ठी में कहा कि पंथों में मां और मातृभूमि को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। कुछ लोग मत, पंथ और जाति के नाम पर विभाजित करने का प्रयास करते हैं। 

विज्ञापन
Indresh Kumar said- People should respect each other's beliefs and sects.
आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार - फोटो : Social Media

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा कि सभी लोग अपने-अपने मत पंथ के नियमों का सम्मान करते हैं, अगर वह दूसरे पंथों, संप्रदायों का भी सम्मान करें तो देश दंगा मुक्त, शोषण मुक्त बन सकता है। नालागढ़ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से आयोजित गोष्ठी में कहा कि पंथों में मां और मातृभूमि को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। कुछ लोग मत, पंथ और जाति के नाम पर विभाजित करने का प्रयास करते हैं। हमें उनसे बचना है।

विज्ञापन


दुनिया में हमारी पहचान मत संप्रदाय से नहीं बल्कि भारतीय के नाते है। उन्होंने कहा कि हमें संकल्प लेना है कि एक-दूसरे के मत और पंथ का सम्मान करेंगे और एक-दूसरे के त्योहार मिलकर मनाएंगे। कहा कि एक भारतीय संस्कृति ही है जहां सभी पंथों को सम्मान दिया जाता है। जियो और जीने दो की बात की जाती है। गोष्ठी में पहुंचने पर मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी की ओर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष गफूर, उपाध्यक्ष जगतार खान और अन्य लोगों ने हिमाचली टोपी और शाॅल ओढ़ाकर इंद्रेश का स्वागत किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के क्षेत्रीय प्रभारी केडी हिमाचली, राज खान, सलीम कुरेशी, तबस्सुम बेगम, अनवर, कमरुद्दीन अंसारी, डॉक्टर मुश्ताक, वरिष्ठ प्रचारक जितेंद्र, संघ के जिला संघ संचालक महेश कुमार, जिला कार्यवाह श्रवण कुमार, विभाग सामाजिक सद्भावना प्रमुख बलदेव कुमार उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाने पर मंथन

भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में परवाणू के एक निजी होटल में हुई। बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी सिद्धार्थन के साथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश भाजपा संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। आगामी दिनों में किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल के कार्यकाल में हिमाचल सहित देशभर में हुए जनहितैषी निर्णयों, नीतियों और कार्यों को लेकर जनता के बीच ले जाने पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने चुनावी वादे पूरे नहीं किए। जनता को झूठ बोलकर सत्ता हासिल की।

अब सत्ता का सुख भोग रहे हैं। कांग्रेस की झूठी गारंटियों को भी जनता के बीच ले जाने के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए। डॉ. बिंदल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत पक्की है। मोदी सरकार ने जिस तरह बीते नौ वर्षों में देश चलाया है, इससे सभी लोग खुश हैं। इस अवसर पर शिमला लोकसभा के सांसद सुरेश कश्यप, राज्यसभा सदस्य सिकंदर कुमार, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतपाल सत्ती, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजीव सैजल, भाजपा प्रदेश सचिव डॉ. डेजी ठाकुर, गोविंद ठाकुर, विनोद कुमार, रणधीर शर्मा, चेतन ब्ररागटा, रश्मिधर सूद, वंदना गुलेरिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed