फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   indo pak t20 match on 19 march in dharamsala indo pak t20 match tickets

भारत-पाक 'जंग' देखने को मारामारी, लक्की ड्रा से मिलेगा टिकट

Fri, 26 Feb 2016 10:08 AM IST
Updated Fri, 26 Feb 2016 10:08 AM IST
विज्ञापन
indo pak t20 match on 19 march in dharamsala indo pak t20 match tickets

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 19 मार्च को टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के प्रस्तावित भारत-पाकिस्तान मैच देखने का मौका कोई भी मिस नहीं करना चाहता। टिकट लेने के लिए लाटरी सिस्टम शुरू होने के पहले ही दिन मारामारी मच गई। टिकट बिक्री के लिए अधिकृत एजेंसी बुक माई शो की वेबसाइट पर पहले ही दिन हजारों दर्शकों ने लक्की ड्रा के जरिये मिलने वाली टिकटों के लिए पंजीकरण कराया।

विज्ञापन


अब क्रिकेट प्रेमी 10 दिन बाद निकलने वाले लक्की ड्रा के इंतजार में हैं। भारत पाकिस्तान मैच के लिए उत्सुकता का अंजादा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक एक शख्स ज्यादा टिकटों के कई जुगाड़ लगा रहा है। मसलन, हर कोई क्रिकेट प्रेमी बुक माई शो की वेबसाइट और [https://in.bookmyshow.com/sports/cricket/icc-worldt20-2016] लिंक पर अपने नाम पर पहले अपने नाम का पंजीकरण करवा रहा है।
विज्ञापन


उसके बाद अपने सगे संबंधियों के फोन नंबर और ईमेल पते लेकर उनके नाम से भी पंजीकरण करवा रहा है। क्योंकि टिकट पंजीकरण के बाद लक्की ड्रा के जरिये ही मिलेंगी। ऐसे में क्रिकेट प्रेमी कोई जोखिम उठाने के मूड में नहीं हैं। क्रिकेट प्रेमी मान रहे हैं कि अगर लक्की ड्रा में उनका नंबर नहीं आया तो शायद सगे संबंधियों का ही नंबर आ जाए जिससे वे मैच देख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के साथ मैच देखना मुश्किल

indo pak t20 match on 19 march in dharamsala indo pak t20 match tickets

वर्ल्ड कप के भारत-पाकिस्तान और सेमीफाइनल तथा फाइनल मैच दर्शकों को लक्की ड्रा से ही मिलेंगे। लक्की ड्रा के लिए पंजीकरण दो मार्च तक होगा। इसके बाद लक्की ड्रा का परिणाम घोषित होगा। टिकट कन्फर्मेशन के बारे में बुक माई शो टिकट बिक्री एजेंसी क्रिकेट प्रेमियों को उनके फोन नंबर पर एसएमएस और ईमेल के जरिये विजेता होने की जानकारी देगी।

भारत पाकिस्तान और सेमीफाइनल तथा फाइनल मैच के लिए एक शख्स को सिर्फ दो टिकटें मिलेंगी। ऐसे में परिवार के साथ मैच देखना दर्शकों के लिए मुश्किल सा लग रहा है। लक्की ड्रा को लेकर क्रिकेट प्रेमी बुक माई शो की पारदर्शिता पर भी सवाल उठा रहे हैं। क्रिकेट प्रेमी जानना चाह रहे हैं कि लक्की ड्रा के मापदंड आखिकार क्या होंगे।

धर्मशाला में 18 मार्च को प्रस्तावित आस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड दूसरे हाई वोल्टेज मैच को लेकर भी जबरदस्त क्रेज है। ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू होने के चंद घंटों में इस मैच के 450, 750, 5000, 8000 और 30 हजार रुपये वाले सारे टिकट बिक गए। वीरवार दोपहर तक इस मैच के सिर्फ दो हजार, 1200 और एक हजार वाले टिकट ही बिक्री के लिए बचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed