फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Indira Gandhi National Open University Fee exemption to SC and ST Students

फीस स्पोर्ट स्कीम: इग्नू में बीए, बीएससी, बीकॉम के साथ 55 डिप्लोमा कार्यक्रम की पढ़ाई निशुल्क

Mon, 28 Feb 2022 11:34 AM IST
अरविन्द ठाकुर पंकज सलारिया, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
पंकज सलारिया, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 28 Feb 2022 11:34 AM IST
सार

विद्यार्थी के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से कम होनी चाहिए। निशुल्क शिक्षा के लिए पारिवारिक आय प्रमाण पत्र विद्यार्थी को फार्म के साथ लगाया जाना अनिवार्य है।

विज्ञापन
Indira Gandhi National Open University Fee exemption to SC and ST Students
IGNOU - फोटो : Social Media

विस्तार

इग्नू से पढ़ाई करने वाले अनुसूचित जाति और अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को पढ़ाई के अब अब ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। इग्नू ने फीस स्पोर्ट स्कीम में बड़ा बदलाव किया गया है। अब अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति से संबंध रखने वाले विद्यार्थियों को बीए, बीएससी, बीकॉम सहित 55 डिप्लोमा प्रोग्राम की पढ़ाई की सुविधा निशुल्क मिलेगी। इसके लिए सालाना आय अढ़ाई लाख से कम होनी चाहिए। शर्तें पूरा करने वाले विद्यार्थियों को मात्र 200 रुपये का पंजीकरण करवाना होगा।

विज्ञापन


इसके बाद किसी प्रकार की कोई फीस नहीं देनी होगी। इससे पहले बीए के लिए ही यह निशुल्क स्कीम उपलब्ध थी। जनवरी 2022 सत्र के लिए भी अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को सिर्फ 200 रुपये के पंजीकरण शुल्क अदा करने पर विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, प्रमाण पत्र कोर्स और डिप्लोमा कोर्स में निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। इसके लिए विद्यार्थी के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से कम होनी चाहिए। निशुल्क शिक्षा के लिए पारिवारिक आय प्रमाण पत्र विद्यार्थी को फार्म के साथ लगाया जाना अनिवार्य है।
विज्ञापन


इग्नू अध्ययन केंद्र चंबा के समन्वयक प्रो. राकेश राठौर ने बताया कि वर्तमान में इग्नू देश भर में 239 शैक्षणिक और प्रोफेशनल कार्यक्रमों का संचालन कर रहा है । समय-समय पर विद्यार्थियों की सुविधा के लिए प्रबंधन बदलाव करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार मार्च से शुरू हो रही परीक्षाएं
सभी कोर्सों के लिए अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं 4 मार्च से शुरू हो रही हैं। इसके लिए विद्यार्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा डेटशीट और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed