फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Indira gandhi Khel perisher closed due to corna

शहर का एकमात्र इंदिरा गांधी खेल परिसर बंद

Thu, 06 Jan 2022 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Indira gandhi Khel perisher closed due to corna
कोरोना संक्रमण के खतरे के चलते परिसर में सभी तरह की प्रशिक्षण गतिविधियों पर रोक
विज्ञापन

क्रॉसर
चार माह पहले ही खुला था खेल परिसर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए लगाई बंदिशों को शहर में लागू करना शुरू कर दिया है। सरकार ने खेल परिसर और जिम पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। इन्हीं आदेशों की पालना करते हुए राजधानी शिमला के एकमात्र इंदिरा गांधी खेल परिसर को आगामी आदेशों तक बंद कर दिया है।
परिसर में अब किसी भी तरह की खेल गतिविधियों जैसे खेल अभ्यास, प्रशिक्षण नहीं होगा। खिलाड़ियों को अब अपने स्तर पर ही घरों में या फिर ग्राउंड में अब्यास करना होगा। कोरोना के मामले घटने पर सितंबर 2021 में ही खेल परिसर को खोला था लेकिन अब फिर से बंद कर दिया है।
विज्ञापन

खेल परिसर के इंचार्ज और जिला खेल अधिकारी अनुराग वर्मा ने माना कि अब खेल परिसर में किसी तरह की खेल गतिविधियां नहीं होंगी। परिसर का स्टाफ पहले की तरह से ड्यूटी पर आना जारी रखेगा। सर्दियों की पड़ी छुट्टियों के चलते बहुत से स्कूली और कॉलेज छात्र खेल परिसर में खेल अभ्यास के लिए प्रवेश लेने के लिए आवेदन कर रहे थे। अब सरकार के खेल परिसरों को बंद करने के आदेशों के बाद वह निराश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक खेल परिसर में कोच की अनुशंसा के अनुसार सीमित संख्या में राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय खिलाड़ियों को ही प्रशिक्षण और अभ्यास के लिए प्रवेश दिया था। मौजूदा समय में करीब दो सौ खिलाड़ी प्रशिक्षण को आ रहे थे। इनमें फिटनेस सेंटर और शूटिंग रेंज में आने वाले खिलाड़ियों की संख्या अधिक थी।

नए प्रवेश लेने वाले खिलाड़ी परेशान
स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टियां होने से खेल परिसर में प्रवेश के लिए चक्कर लगाने के बाद आवेदन फार्म और फीस तक जमा करवा चुके खिलाड़ी भी निराश हैं। खेल परिसर के कर्मचारियों ने उन्हें पहले ही लॉकडाउन और संक्रमण का खतरा बढ़ने पर परिसर में अभ्यास बंद किए जाने को लेकर आगाह किया था। इसलिए परिसर में सीमित संख्या में ही खिलाड़ियों को प्रवेश दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed