{"_id":"61f6a0c95284a9091e7345df","slug":"indigo-airlines-to-start-flight-for-gaggal-airport-kangra-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: गगल एयरपोर्ट के लिए इंडिगो भी शुरू करेगी उड़ान, आवेदन पत्र मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: गगल एयरपोर्ट के लिए इंडिगो भी शुरू करेगी उड़ान, आवेदन पत्र मांगे
Sun, 30 Jan 2022 08:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 30 Jan 2022 08:02 PM IST
सार
गगल एयरपोर्ट के निदेशक अमित ने बताया कि गर्मियों के लिए कुछ कंपनियों ने शेड्यूल मांगा है। लेकिन कंपनी पहले सर्वे करेगी और हर पहलू को जानेगी।
विज्ञापन
इंडिगो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गगल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया और स्पाइस जेट के अलावा इंडिगो कंपनी भी उड़ानें शुरू करेगी। एयरपोर्ट पर कर्मचारियों की तैनाती के लिए कंपनी ने स्थानीय लोगों से आवेदन पत्र भी मांग लिए हैं। उम्मीद की जा रही है कि गर्मियों के दिनों में दिल्ली व चंडीगढ़ से गगल हवाई अड्डे के लिए इंडिगो कंपनी उड़ानें शुरू कर देगी।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार गगल में इंडिगो कंपनी का कारगो जहाज भी उतरेगा। इससे लोगों को कुरियर भी जल्द मिल सकेंगे। गगल एयरपोर्ट के निदेशक अमित ने बताया कि गर्मियों के लिए कुछ कंपनियों ने शेड्यूल मांगा है। लेकिन कंपनी पहले सर्वे करेगी और हर पहलू को जानेगी। उसके बाद ही अगर कंपनी को सही लगा तो गर्मियों से गगल एयरपोर्ट के लिए एक और फ्लाइट आ सकती है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया और स्पाइट जेट के गगल के लिए चार रूट हैं। ये सभी दिल्ली और चंडीगढ़ से हैं। लेकिन कोरोना महामारी के चलते यात्रियों की संख्या कम होने के कारण दो रूटों को बंद कर दिया गया है। अब गगल एयरपोर्ट के लिए फिलहाल दो ही फ्लाइट आ-जा रही हैं।
विज्ञापन