फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Indian thoughts should be included in education: Kesta

शिक्षा में भारतीय विचार करें शामिल : केस्टा

Mon, 16 Dec 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Indian thoughts should be included in education: Kesta
शिमला। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की हिमाचल शिक्षा समिति की तीन दिवसीय प्रांत योजना बैठक सरस्वती विद्या मंदिर हिम रश्मि परिसर विकासनगर (शिमला) में हुई। बैठक में विद्या भारती द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए तय कार्यों के क्रियान्वयन और लक्ष्यों की पूर्ति के लिए कार्य योजना तैयार की गई। प्रांत अध्यक्ष मोहन सिंह केस्टा ने कहा कि विद्या भारती का उद्देश्य केवल विद्यालय संचालन तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भारतीय विचारों को स्थापित करना है। उन्होंने शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए विद्यालयों के मूल्यांकन, बालिकाओं के व्यक्तित्व विकास हेतु मातृ सम्मेलन और शिक्षा के बदलते परिदृश्य के अनुसार योजनाओं के निर्माण पर जोर देना चाहिए। प्रचार प्रभारी प्रभारी देवी सिंह वर्मा ने बताया कि जिले में 8,000 छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं अगले कुछ सालों में इनकी संख्या 10,000 तक बढ़ाने की योजना है। बैठक में संरक्षक देवीरूप शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भोगेश्वर शर्मा, उपाध्यक्ष दिलाराम चौहान, महामंत्री सुरेश कुमार कपिल, प्रांत संगठन मंत्री ज्ञान सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज कपूर और अन्य प्रांत कार्यकारिणी सदस्यों सहित लगभग 70 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article