{"_id":"6575b33680fa3835b4015e83","slug":"indian-cricketer-sushma-verma-will-not-play-in-wpl-2024-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"WPL 2024: इस बार आईपीएल में नहीं दिखेंगी सुषमा वर्मा, 30 लाख रुपये था बेस प्राइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
WPL 2024: इस बार आईपीएल में नहीं दिखेंगी सुषमा वर्मा, 30 लाख रुपये था बेस प्राइज
Sun, 10 Dec 2023 06:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 10 Dec 2023 06:17 PM IST
सार
आईपीएल के दूसरे संस्करण के लिए आयोजित ऑक्शन में सुषमा वर्मा की किसी भी टीम ने नहीं लिया है। उनका बेस प्राइज 30 लाख रुपये था।
विज्ञापन
सुषमा वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर सुषमा वर्मा इस बार आईपीएल में खेलती नजर नहीं आएंगी। महिला आईपीएल के पहले संस्करण में सुषमा गुजरात से खेली थीं, लेकिन इस बार गुजरात ने सुषमा को रिलीज कर दिया। दरअसल, पिछले सीजन में सुषमा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।
विज्ञापन
पांच मैचों में 42 रन ही बनाए थे और विकेट कीपिंग करते हुए चार कैच और एक खिलाड़ी को स्टंपआउट किया था। शनिवार को आईपीएल के दूसरे संस्करण के लिए आयोजित ऑक्शन में सुषमा वर्मा की किसी भी टीम ने नहीं लिया है। उनका बेस प्राइज 30 लाख रुपये था। हिमाचल से इस बार तीन खिलाड़ी रेणुका सिंह ठाकुर, हरलीन देओल और तनुजा ही आईपीएल में खेलती नजर आएंगी।
विज्ञापन