फ्लोरिडा में इस भारतीय के रेस्टोरेंट में टीम इंडिया ने खाए कढ़ी-चावल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टइंडीज के साथ अमेरिका में टी-20 क्रिकेट मैच खेलने गई टीम इंडिया को फ्लोरिडा (अमेरिका) में खाना खिलाने का सौभाग्य इस भारतीय को मिला। हिमाचल के कांगड़ा जिले के पालमपुर उपमंडल के रहने वाले अनुभव का यहां अपना रेस्टोरेंट है। पिछले कई साल से फ्लोरिडा में अपना इंडिया हाउस रेस्टोरेंट चला रहे लाहट गांव के अनुभव रणौत और उनके दो भाइयों ने टीम इंडिया को खाना खिलाया।
अमेरिका में बैठे अनुभव रणौत को अपने रेस्टोरेंट में भारतीय टीम के खिलाड़ियों के खाना खाने आता देख बेहद खुशी हुई। बताया जा रहा है कि इंडिया टीम का खाना किसी होटल में था, लेकिन खिलाड़ियों को अनुभव के रेस्टोरेंट में भारतीय खाने की महक आ गई। लिहाजा, खिलाड़ी रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंच गए।
चाव से खाए दाल और कड़ी-चावल
अनुभव और उनके दो भाई पिछले कई साल से फ्लोरिडा में रेस्टोरेंट चला रहे है। वह वहां भारतीय व्यंजनों के लिए काफी जाने जाते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम का वेस्टइंडीज से शनिवार को टी-20 क्रिकेट मैच हुआ है। अपने रेस्टोरेंट में खाना खाने आई भारतीय क्रिकेट टीम
को देख अनुभव रणौत ने कहा कि जब भारतीय टीम के खिलाड़ी उनके रेस्टोरेंट पर खाना खाने आए तो उन्हें बेहद खुशी हुई। एक पल तो लगा कि वह भारत में ही पहुंच गए हैं। खिलाड़ियों ने दाल, कढ़ी, चावल, चिकन से लेकर हर भारतीय चीज को चाव से खाया।