{"_id":"6370e47d0c11c63c941c2035","slug":"indian-airforce-agniveer-recruitment-apply-online-till-23-november-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी: वायु सेना में अग्निवीर बनने का मौका, 23 नवंबर तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी: वायु सेना में अग्निवीर बनने का मौका, 23 नवंबर तक करें आवेदन
Sun, 13 Nov 2022 06:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 13 Nov 2022 06:05 PM IST
सार
किन्नौर के अविवाहित युवक और युवतियां 23 नवंबर शाम पांच बजे तक इंडियन एयर फोर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
अग्निवीर
- फोटो : indianairforce.nic.in
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन एयरफोर्स ने अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। एएससी अंबाला, हिमाचल प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए अग्निवीरों की भर्ती होगी। विंग कमांडर आशीष दुबे ने बताया कि किन्नौर के अविवाहित युवक और युवतियां एएससी अंबाला के अंतर्गत 23 नवंबर शाम 5:00 बजे तक इंडियन एयर फोर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता के रूप में विज्ञान विषय में मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से 10वीं या 12वीं की परीक्षा में कुल 50 प्रतिशत अंक, अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, विज्ञान विषय में मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से तीन साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा कुल 50 प्रतिशत अंक, अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक जरूरी होंगे।
विज्ञापन
इसी प्रकार दो साल का वोकेशनल कोर्स फिजिक्स और मैथमेटिक्स नॉन-वोकेशनल विषयों के साथ कुल 50 प्रतिशत अंक, अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि विज्ञान विषय के अतिरिक्त अन्य विषयों के लिए मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से 10वीं या 12वीं की परीक्षा में कुल 50 प्रतिशत अंक, अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है या मान्यता प्राप्त संस्थान से दो साल का वोकेशनल कोर्स 50 प्रतिशत अंक, अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक के साथ मान्य होगा।
विज्ञापन
उम्मीदवार को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के दौरान 250 रुपये परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। उन्होंने बताया कि अग्निपथ योजना में अग्निवीर (वायु) की भर्ती ऑनलाइन परीक्षा के जरिये की जाएगी। परीक्षा के लिए युवक और युवतियां जिनका जन्म 27 जून 2002 से 27 दिसंबर 2005 के बीच हुआ है। वह इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन परीक्षा 18 जनवरी 2023 को होगी। अग्निवीर पद के लिए जिन योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, उन्हें पहले वर्ष में 30 हजार, दूसरे वर्ष में 33 हजार, तीसरे वर्ष में 36,500, जबकि चौथे वर्ष में 40 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। भर्ती के लिए सामान्य चिकित्सा मानकों के अंतर्गत युवक की लंबाई न्यूनतम 152.5 सेमी और युवती की लंबाई 152 लंबाई सेमी और वजन उम्र के अनुपात में होना चाहिए।