फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   India Won T20 World Cup Celebrations in Shimla fireworks celebrating India victory

India Won T20 World Cup: न्यूजीलैंड को हराया, भारत की जीत पर देर रात शिमला में जश्न, फूटे पटाखे; जमकर आतिशबाजी

Mon, 09 Mar 2026 08:03 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 09 Mar 2026 08:03 AM IST
सार

भारत की जीत पर देर रात हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में जश्न मना। इस दौरान जमकर पटाखे फूटे। आतिशबाजी भी हुई। टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड को हराते ही शहर की सड़कों और मोहल्लों में भारत माता के जयकारे गूंजे।

विज्ञापन
India Won T20 World Cup Celebrations in Shimla fireworks celebrating India victory
शिमला में जश्न - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की शानदार जीत के बाद शिमला शहर देर रात जश्न में डूब गया। रात करीब 10:43 बजे जैसे ही भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया, शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों ने पटाखे फोड़कर और आतिशबाजी कर खुशी मनाई।
विज्ञापन




शहर के लोअर बाजार में भी देर रात लोग सड़क पर उतरे और पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया। मैच के दौरान भारत की पहली पारी में हर चौके और छक्के पर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह देखने लायक था। शहर के माल रोड पर लगी टीवी स्क्रीन पर लोग देर रात तक मैच का लुत्फ उठाते रहे। 
विज्ञापन


रविवार की छुट्टी के चलते ज्यादातर लोगों ने घर पर टीवी और मोबाइल पर मैच का मजा लिया। 256 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में जैसे-जैसे न्यूजीलैंड के विकेट गिरते गए, लोगों का जोश और बढ़ता गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की जीत सुनिश्चित होते ही शहर में पटाखों की आवाज गूंजने लगी। देर रात जैसे ही भारत ने 96 रनों से फाइनल जीता की लोग खुशी से झूम उठे। देर रात तक शहर में जश्न मनता रहा। शहर के संजौली, न्यू शिमला, ढली, बालूगंज और टुटू सहित कई क्षेत्रों में लोगों ने देर रात तक जश्न मनाया। 

 

जगह-जगह युवाओं ने सड़कों पर निकलकर आतिशबाजी की। लोगों ने कहा कि दो साल के भीतर तीसरी आईसीसी ट्रॉफी जीतकर भारत ने दुनिया भर में परचम फहराया है।

 

समरहिल, गुम्मा में सड़कों पर उतरकर नाचे क्रिकेट प्रेमी
शहर के समरहिल में देर रात लोग खासकर युवा सड़कों पर उतरे और जश्न मनाया। गुम्मा में बड़ी स्क्रीन लगाकर लोगों ने मैच देखा। जीत हासिल करने के बाद यहां लोगों ने डांस कर जश्न मनाया
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed