फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   India won five medals in the martial arts Kuransh World Cup, Ripna Bhatta Coach

उपलब्धि: मार्शल आर्ट कुरांश विश्व कप में भारत ने जीते पांच पदक, हिमाचल की रिपना भट्टा कोच की भूमिका में रहीं

Wed, 30 Nov 2022 05:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Nov 2022 05:56 PM IST
सार

 स्पर्धा में रोहड़ू के दिऊदी गांव की रिपना भट्टा ने इंडिया टीम के कोच की भूमिका निभाई। विश्व कप स्पर्धा महाराष्ट्र के पुणे में हुई। इसमें 66 देशों के करीब 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया। 

विज्ञापन
India won five medals in the martial arts Kuransh World Cup, Ripna Bhatta Coach
पदक विजेता के साथ टीम इंडिया की कोच रिपना भट्टा - फोटो : संवाद

विस्तार

 13वीं मार्शल आर्ट कुरांश विश्व कप प्रतियोगिता में टीम इंडिया ने पांच पदक हासिल किए हैं। स्पर्धा में रोहड़ू के दिऊदी गांव की रिपना भट्टा ने इंडिया टीम के कोच की भूमिका निभाई। विश्व कप स्पर्धा महाराष्ट्र के पुणे में हुई। इसमें 66 देशों के करीब 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया। भारतीय दल से 21 खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में भाग लिया। भारतीय टीम ने पांच पदक जीते हैं।

विज्ञापन


इसमें दो रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। स्नेह ने 87 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक, मोहित ने 60 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। कुनाल पवारिया ने 81 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक, अन्नु ने 87 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक, ज्योति ने 87 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया है। टीम इंडिया की कोट रिपना भट्टा ने बताया कि विश्व कप में टीम इंडिया ने अच्छा प्रदर्शन किया है। पांच पदक इंडिया टीम ने हासिल किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed