भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: चौकों-छक्कों के रोमांच के लिए युवा बेताब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलाधार की वादियों में भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को होने वाले मैच को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। चार साल बाद धर्मशाला मैदान में हो रहे मैच को लेकर युवा खासे उत्साहित हैं।
कोई विराट कोहली तो कोई रोहित शर्मा के बल्ले से रन बरसने का दावा कर रहा है। हर कोई अपने पसंदीदा क्रिकेटरों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा है। धर्मशाला मैदान में लंबे समय से न कोई एक दिवसीय मैच खेला गया है, न टी-20 मुकाबला और न ही आईपीएल का कोई मैच।
ऐसे में भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच भिड़ंत को देखने के लिए युवाओं में भारी क्रेज है। उधर, शनिवार तक युवाओं में टिकट को लेकर जद्दोजहद दिखी।ऑनलाइन बुकिंग होने के बावजूद शनिवार को स्टेडियम के बॉक्स ऑफिस में टिकटों के लिए लंबी लाइनें लगी रहीं।
धोनी के प्रशंसकों में छाई मायूसी
टीम इंडिया के दो स्टार खिलाड़ियों विराट कोहली और एमएस धोनी के प्रशंसकों की लंबी फेहरिस्त है, लेकिन एमएस धोनी के सीरीज में नहीं खेलने से प्रशंसक मायूस हैं। शनिवार से ही धर्मशाला की सड़कों में मैच को लेकर रौनक शुरू हो गई। स्टेडियम रोड पर विभिन्न स्थानों में खिलाड़ियों के नाम की टी-शर्ट और झंडे बेचने वालों ने मोर्चा संभाल लिया है।
पहली बार दर्शक दीर्घा में बैठेंगे अनुराग
एचपीसीए के लंबे समय तक अध्यक्ष और बीसीसीआई अध्यक्ष रहे अनुराग ठाकुर पहली बार दर्शक दीर्घा में बैठकर मैच देखेंगे। धर्मशाला में यह पहला मौका होगा कि किसी मैच की मेजबानी में अनुराग ठाकुर का कोई हाथ नहीं है। अब धर्मशाला में हुए मैचों में अनुराग ठाकुर किसी न किसी रूप में मेजबान के तौर पर दिखे हैं।