{"_id":"621bb5732e96750ab42e5f60","slug":"india-sri-lanka-t20-match-in-hpca-stadium-dharamshala-india-defeated-srilanka-by-6-wickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला में टी20: भारत का श्रीलंका के खिलाफ क्लीन स्वीप, अंतिम मैच 6 विकेट से जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला में टी20: भारत का श्रीलंका के खिलाफ क्लीन स्वीप, अंतिम मैच 6 विकेट से जीता
Sun, 27 Feb 2022 11:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:08 PM IST
सार
भारत को जीत दिलाने वाले श्रेयस अय्यर को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड दिया गया। श्रेयस ने श्रीलंका के खिलाफ तीन टी-20 मैचों में तीन अर्धशतक की बदौलत 204 रन बनाए।
विज्ञापन
जीत का जश्न मनाती भारतीय टीम।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में भारत-श्रीलंका के बीच रविवार को हुए दूसरे टी-20 क्रिकेट मैच में भारत ने 6 विकेट से जीत हासिल की। सीरीज का तीसरा मैच जीतते ही भारत ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया। धौलाधार की हसीन वादियों में बने स्टेडियम में भारत के श्रेयस अय्यर का बल्ला खूब चला। उन्होंने सर्वाधिक 73 रन बनाए।
विज्ञापन
146 रनों का पीछा करते हुए भारत ने 16.5 ओवरों में 4 विकेट खोकर जीत हासिल की। हालांकि धर्मशाला में हुए दोनों मैचों में कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला खामोश ही रहा। यहां 2 मैचों में रोहित ने मात्र 9 रन बनाए। भारत को जीत दिलाने वाले श्रेयस अय्यर को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन
श्रेयस ने श्रीलंका के खिलाफ तीन टी-20 मैचों में तीन अर्धशतक की बदौलत 204 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 180 के ऊपर रहा। उन्होंने पहले मैच में 28 गेंदों पर नाबाद 57 रन, दूसरे मैच में 44 गेंदों पर नाबाद 74 रन और तीसरे मैच में 45 गेंदों पर नाबाद 73 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
श्रेयस ने तीन मैचों की द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। श्रेयस से पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था। उन्होंने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में तीन मैचों में 199 रन बनाए थे।
टीम इंडिया ने विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की
टी-20 अंतरराष्ट्रीय में यह भारत की लगातार 12वीं जीत है। इसके साथ ही भारत ने लगातार सबसे ज्यादा टी-20 जीतने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अफगानिस्तान ने 2018-19 में लगातार 12 टी-20 मैच जीते थे। इसके अलावा रोमानिया ने लगातार 12 मैच जीते हैं, लेकिन उन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलने का दर्जा प्राप्त नहीं है।
भारत ने टी-20 विश्व में भी आयरलैंड, नामीबिया और अफगानिस्तान को हराया था। इसके बाद न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका को तीन-तीन मैचों में हराया है। भारत ने घरेलू जमीन पर टी-20 फॉर्मेट में लगातार सातवीं सीरीज अपने नाम की है।