फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   India-Sri Lanka T20 Dharamsala: Huge craze for February 26 match in spectators

भारत-श्रीलंका टी-20 धर्मशाला: दर्शकों में 26 फरवरी के मैच का भारी क्रेज

Wed, 23 Feb 2022 06:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Feb 2022 06:03 PM IST
सार

शनिवार को होने वाले टी-20 मैच के लिए दर्शकों के उत्साह का कारण वीकेंड भी माना जा रहा है। वीकेंड पर कई सैलानी पर्यटन नगरी धर्मशाला-मैक्लोडगंज पहुंचते हैं और रविवार को लौट जाते हैं। 

विज्ञापन
India-Sri Lanka T20 Dharamsala: Huge craze for February 26 match in spectators
र्शकों में 26 फरवरी के मैच का भारी क्रेज - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में भारत-श्रीलंका के मध्य खेले जाने वाले टी-20 मुकाबलों में 26 फरवरी का मैच देखने के लिए दर्शकों में काफी क्रेज है। इस मैच के लिए सभी टिकट बुक हो चुके हैं। अब केवल 3000 और 7500 रुपये वाले टिकट ही बचे हैं। दूसरी ओर, 27 फरवरी को होने वाले मैच को अभी दर्शकों का इंतजार है। इस मैच के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग साइट पेटीएम पर मात्र 750 रुपये के सस्ते टिकट ही सोल्डऑन दर्शाए जा रहे हैं। 1000 रुपये से अधिक के सभी टिकटों की अभी बुकिंग चल रही है। 27 फरवरी के मैच के लिए अभी भी 1000, 1500, 2000, 3000 और 7500 रुपये वाले महंगे टिकटों की बुकिंग चल रही है। शनिवार को होने वाले टी-20 मैच के लिए दर्शकों के उत्साह का कारण वीकेंड भी माना जा रहा है। वीकेंड पर कई सैलानी पर्यटन नगरी धर्मशाला-मैक्लोडगंज पहुंचते हैं और रविवार को लौट जाते हैं। 

विज्ञापन


दिन भर मैदान को अंतिम रूप देता रहा ग्राउंड स्टाफ

वहीं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में दोनों टी-20 मुकाबलों के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। बुधवार को मैदान को अंतिम रूप देने के लिए ग्राउंड स्टाफ जुटा रहा। बारिश की आशंका को देखते हुए मैदान को भी पूरी तरह से कवर किया गया था। स्टेडियम के स्टैंडों की साफ-सफाई और रंगरोगन का कार्य भी चलता रहा। मैच देखने आने वाले दर्शकों के लिए टिकट के हिसाब से गेट और बैरिकेड्स लगाने का कार्य चलता रहा। मैदान में साउंड सिस्टम और स्क्रीन लगाने का कार्य भी कर्मचारी करते नजर आए। 

विज्ञापन


टिकट की हार्ड कापी हासिल करने को खोला काउंटर
बुधवार को एचपीसीए प्रबंधन ने भारत-श्रीलंका टी-20 सीरीज के मैचों के लिए बुक किए गए टिकटों की हार्ड कॉपी हासिल करने लिए काउंटर खोला। काउंटर पर बुधवार को खासी भीड़ देखने को मिली। बुक टिकटों की हार्ड कापी देने के लिए चार विभिन्न स्थानों पर काउंटर लगाए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जवानों को समझाईं ड्यूटियां
मैच में सुरक्षा-व्यवस्था को मद्देनजर धर्मशाला पहुंचे करीब 1200 पुलिस जवानों को बुधवार को ड्यूटियां बांटी गईं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा ने पुलिस जवानों को उनकी ड्यूटियां को संयम और लग्न के साथ करने के निर्देश दिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed