फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   India Invitational Skiing and Snowboard Championship in sissu Lahaul Spiti Himachal Pradesh

सिस्सू में पहली बार स्की एवं स्नोबोर्ड स्पर्धा: लाहौल की स्की ढलान पर उतरेंगे राष्ट्रीय स्कीयर

Sun, 27 Mar 2022 07:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 27 Mar 2022 07:24 PM IST
सार

उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां काफी दिनों से चल रही हैं। इसमें भारतीय सेना और आईटीबीपी सहित देश की 12 टीमों के 150 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।

विज्ञापन
India Invitational Skiing and Snowboard Championship in sissu Lahaul Spiti Himachal Pradesh
स्कीइंग एंड स्नोबोर्ड चैंपियनशिप (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की स्की ढलान पर पहली बार राष्ट्रीय स्तर के स्कीयर उतरेंगे। सिस्सू में पहली बार इंडिया इन्विटेशनल स्कीइंग एंड स्नोबोर्ड चैंपियनशिप दो से चार अप्रैल तक होगी। जिला प्रशासन और शीतकालीन खेलों से जुड़े संगठन यह प्रतियोगिता करवा रहे हैं। मनाली के सोलंग में पत्रकारों से बातचीत में उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां काफी दिनों से चल रही हैं। 

विज्ञापन


इसमें भारतीय सेना और आईटीबीपी सहित देश की 12 टीमों के 150 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। कहा कि प्रशासन ने हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन के साथ मिलकर स्की एंड स्नो बोर्ड इंडिया के सहयोग से सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्की एंड स्नो बोर्ड इंडिया के महासचिव रुप चंद नेगी ने कहा कि स्की एंड स्नो बोर्ड इंडिया देश भर में शीतकालीन खेलों को बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देने के साथ सभी राज्यों में इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। हिमाचल विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लुदर ने कहा कि चैंपियनशिप में देश भर से आईटीबीपी और सेना सहित देश भर से 12 टीमें भाग लेंगी। एसडीएम केलंग प्रिया नागटा, एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भोला राम ठाकुर व कोषाध्यक्ष पूर्ण ठाकुर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed