{"_id":"5f317a0b026b683b0c17ddd6","slug":"india-china-rafael-hovering-in-himachal-border-near-ladakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन से सटी हिमाचल सीमा में राफेल ने भरी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन से सटी हिमाचल सीमा में राफेल ने भरी उड़ान
Tue, 11 Aug 2020 03:42 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 11 Aug 2020 03:42 AM IST
विज्ञापन
राफेल एयरक्राफ्ट(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी के साथ हुए भारतीय सेना के टकराव के बाद से वास्तविक नियंत्रण रेखा पर बढ़ते तनाव के बीच भारतीय वायुसेना ने लद्दाख से सटे हिमाचल के आसमान को अपना ट्रेनिंग ग्राउंड बना लिया है। पिछले एक महीने से हिमाचल के आसमान में अपाचे, चिनूक और मिग जैसे युद्धक व मालवाहक हवाई जहाजों के बाद अब राफेल ने भी उड़ान भरना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिन से लद्दाख से लगते लाहौल-स्पीति के आसमान में कई बार राफेल मंडराते देखे गए हैं। बताया जा रहा है कि चूंकि इस इलाके के हालात काफी हद तक लेह लद्दाख से मिलते हैं।
विज्ञापन
साथ ही यह इलाका जून में चीनी सेना के हेलीकॉप्टरों की घुसपैठ के बाद से संवेदनशील हो गया है, ऐसे में वायुसेना ने इस पूरे क्षेत्र की वायु सीमा पर अपनी गश्त बढ़ा दी है। चूंकि इस इलाके के दूसरी तरफ चीन ने अपनी जमीन पर अंतरराष्टरीय सीमा के नजदीक तक सड़कों का जाल बिछा लिया है। इसलिए भारत अब इस पूरे क्षेत्र में हिमाचल के किन्नौर और लाहौल-स्पीति से लेकर लेह-लद्दाख तक निगरानी बढ़ाने में जुटा है। सूत्रों का कहना है कि दो अपाचे हेलीकाप्टर हिमाचल के एक सैन्य ठिकाने पर तैनात किए हैं, ताकि आपात स्थिति में दुश्मन को करारा जवाब दिया जा सके। फिलहाल वायुसेना मामले में कुछ भी आधिकारिक रूप से बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन