फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   India beat hosts Jordan in AHF Women's President Cup

AHF Women's President Cup: एएचएफ प्रेसिडेंट कप में भारत ने मेजबान जॉर्डन को हराया

Sat, 11 Feb 2023 07:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Feb 2023 07:49 PM IST
सार

भारतीय समय के अनुसार शुक्रवार देर रात हुए मैच में भारत ने मेजबान जॉर्डन को 37-21 के अंतर से हराया। जॉर्डन को हराकर भारतीय टीम ने प्रतियोगिता में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। 

विज्ञापन
India beat hosts Jordan in  AHF Women's President Cup
एएचएफ प्रेसिडेंट कप में भारत-जॉर्डन का मैच। - फोटो : संवाद

विस्तार

जॉर्डन के अम्मान में चल रहे एएचएफ वरिष्ठ महिला हैंडबॉल प्रेसिडेंट कप में भारतीय टीम ने विजय अभियान जारी रखा है। भारतीय समय के अनुसार शुक्रवार देर रात हुए मैच में भारत ने मेजबान जॉर्डन को 37-21 के अंतर से हराया। जॉर्डन को हराकर भारतीय टीम ने प्रतियोगिता में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। जॉर्डन के साथ हुए मैच में भारतीय टीम में शामिल हिमाचल की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


हिमाचल की निधि शर्मा ने 10, प्रियंका ठाकुर ने सात, शालिनी शर्मा ने छह, भावना शर्मा ने सात और मिताली शर्मा ने दो गोल किए। भारतीय टीम में प्रदेश की 11 खिलाड़ी शामिल हैं। यह सभी खिलाड़ी बिलासपुर स्थित मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी में अभ्यास करती हैं। भारत का अगला मैच कुवैत के साथ होगा। भारतीय महिला टीम के तीनों मैच की जीत पर हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया में खुशी है। एसोसिएशन ने उम्मीद जताई है कि टीम सभी मैच जीतकर मेडल अवश्य हासिल करेगी।
विज्ञापन


हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष जगनमोहन राव, महासचिव तेजराज सिंह, कोषाध्यक्ष विनय सिंह और टीम के हेड डेलिगेट डॉक्टर आनंदेश्वर पांडे, चीफ कोच सचिन चौधरी, सहायक कोच तोहिद, प्रियदीप, मैनेजर परमिंदर सिंह, मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी की संचालिका और कोच स्नेहलता ने टीम की जीत पर बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed