फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   India and Australia will test at number five in Dharamshala cricket stadium

India vs Australia Test Series: धर्मशाला में पिच नंबर पांच पर होगा भारत और आस्ट्रेलिया का टेस्ट

Wed, 11 Jan 2023 11:24 AM IST
Krishan Singh मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 Jan 2023 11:24 AM IST
सार

वर्तमान में कुल नौ पिचें मैदान में मध्य की पांच पिचों को अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए बनाया गया है। और हाल ही में पांच पिचों में विकेट कैमरा लगाने की व्यवस्था की गई है। मैदान में मध्य की पांच नंबर पिच को भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के लिए तैयार किया जाएगा। 

विज्ञापन
India and Australia will test at number five in Dharamshala cricket stadium
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक मार्च से होने वाला टेस्ट मैच मैदान की पांच नंबर पिच (सेंटर पिच) पर खेला जाएगा। इसके लिए एचपीसीए की पिच और मैदान समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वर्तमान में कुल नौ पिचें मैदान में मध्य की पांच पिचों को अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए बनाया गया है। और हाल ही में पांच पिचों में विकेट कैमरा लगाने की व्यवस्था की गई है। मैदान में मध्य की पांच नंबर पिच को भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के लिए तैयार किया जाएगा। स्टेडियम में एचपीसीए की ओर 20 दिसंबर से मैदान की पिचों को नए रूप में लाने के लिए काम शुरू दिया गया था। अब फरवरी के दूसरे सप्ताह से मैदान में इस पिच को तैयार करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


तब तक मैदान में नई आउटफील्ड भी पूरी तरह से तैयार हो जाएगी। एचपीसीए की ओर से पूरे मैदान को 20 फरवरी तक तैयार करने की योजना है और इस अभी से काम शुरू दिया गया है। इस बार भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच नई आउटफील्ड पर खेला जाएगा। एचपीसीए के मुख्य पिच क्यूरेटर सुनील चौहान ने बताया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले टेस्ट मैच के लिए मध्य की पांच नंबर पिच को तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैच में पिच पांच दिन तक एक जैसी खेले, इसके लिए विशेष प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा प्रैक्टिस एरिया में भी पिचों को भी समय से पहले तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


ऐसी होगी नई आउटफील्ड
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में पुरानी आउटफील्ड उखाड़ कर नई आउटफील्ड तैयार की गई है। इसमें मैच के दौरान बारिश कोई बाधा न बने, इसके लिए एडवांस सब एयर सिटस्म लगाया गया है। जो बारिश के बाद मैदान को करीब 15 से 20 मिनट में सूखाकर खेलने के लिए तैयार कर देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed