फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   India alliance leaders said- what happened to the promise of 100 percent import duty, processing unit, MSP

Shimla: इंडी गठबंधन नेताओं ने पीएम से पूछा, 100 फीसदी आयात शुल्क, प्रोसेसिंग यूनिट, एमएसपी के वादे का क्या हुआ

Thu, 23 May 2024 09:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 May 2024 09:00 PM IST
विज्ञापन
India alliance leaders said- what happened to the promise of 100 percent import duty, processing unit, MSP
इंडी गठबंधन के नेताओं ने की संयुक्त प्रेसवार्ता। - फोटो : अमर उजाला

मोदी जी पांच साल पहले हिमाचल के लोगों से सेब पर 100 फीसदी आयात शुल्क, प्रोसेसिंग यूनिट लगाने और किसान-बागवानों को एमएसपी देने के आपके वादे का क्या हुआ? चुनावी मौसम में प्रधानमंत्री एक बार फिर शुक्रवार को नाहन और मंडी में रैली करने आ रहे हैं। रैलियों में मोदी को हिमाचल के लोगों से किए वादों का जवाब देना होगा। इंडी गठबंधन ने प्रधानमंत्री पर हिमाचल से धोखे का आरोप लगाया है। गुरुवार को इंडी गठबंधन की प्रेस वार्ता में शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा, मेयर सुरेंद्र चौहान, पूर्व मेयर संजय चौहान और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रहे चमन अजटा ने सवाल उठाया।

विज्ञापन


जनारथा ने कहा कि मोदी को भाषण में बोलने के लिए ही हिमाचल पसंद है, आपदा में हिमाचल से सौतेला व्यवहार किया। भाजपा ओपीएस विरोधी है, शिमला से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप की कोई उपलब्धि नहीं है, इसलिए मोदी के नाम पर वोट मांग रहे हैं। माकपा नेता संजय चौहान ने कहा कि हिमाचल में चुनी हुई सरकार को गिराने के लिए भाजपा की ओर से छह विधायकों को खरीदने की घटना प्रदेश के इतिहास की काली घटना है। मोदी सरकार ने धनबल के दम पर केजरीवाल और हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के शिमला सीट से प्रत्याशी रहे चमन अजटा ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए हिमाचल में आप कांग्रेस प्रत्याशियों को सहयोग दे रही है। पिछले 10 सालों में इंडिया शाइनिंग तो हुआ नहीं, बीजेपी शाइनिंग जरूर हो गया। नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर माकपा नेता टिकेंद्र पंवर ने कहा कि देश के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक ढांचे को नुकसान से बचाना जरूरी है। राज्यों की कर्ज लेने की सीमा घटा दी है, केरल सरकार ने न्यायालय से अपना हक लिया, हिमाचल को भी कोर्ट से हक मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेंद्र चौहान ने अग्निवीर योजना को लेकर अनुराग ठाकुर पर हमला करते हुए पहाड़ी लहजे में कहा, आपू तो बौणे गोवा लेफ्टिनेंट, कौसी कामो रे न छोड़े छौटू... मतलब अनुराग ने खुद तो कैप्टन की मानद उपाधि ले ली लेकिन अग्निवीर योजना से हिमाचल के नौजवानों को किसी काम का नहीं छोड़ा। इंडी गठबंधन की सरकार बनते ही फौज में भर्ती की पुरानी व्यवस्था लागू करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed