जिला मुख्यालय धर्मशाला में दो बजे से शुरू हुई बारिश ने क्रिकेट प्रेमियों का मजा किरकिरा कर दिया। मूसलाधार बारिश के कारण क्रिकेट प्रेमी बारिश से बचते नजर आए।
धर्मशाला टी-20: बारिश ने किरकिरा किया मजा, कोई दुकान में घुसा तो वाटर टैंक पर चढ़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्हें जहां सिर ढकने की जहां जगह मिली, वहीं खड़े हो गए। एचपीसीए स्टेडियम के केंद्रीय विश्वविद्यालय के गेट के पास बने वाटर टैंक पर काफी संख्या में क्रिकेट प्रेमी चढ़ गए।
सड़क पर खिलाड़ियों की जर्सी और चेहरों पर टैटू लगाने और अन्य सामान बेचने वाले लोग भी बारिश के चलते एकाएक गायब जैसे हो गए।
विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान मूसलाधार बारिश में भी खड़े रहे। इस दौरान कुछेक जवानों के पास तो छाता था तो वहीं अधिकतर बिना छाते के भीगते हुए दुकानों आदि में बचते नजर आए।