भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 शृंखला का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। बारिश न रुकती देख हिमाचल क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने धर्मशाला के आराध्य देव इंद्रूनाग से पूजा अर्चना कर माफी मांगी, लेकिन मैच पूरी तरह से धुल गया।
धर्मशाला में बारिश ने धोया टी-20 मैच, एचपीसीए ने इस देवता से मांगी माफी, जानिए वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैच सात बजे शुरू होना था, लेकिन दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे शुरू हुई बारिश आठ बजे तक जारी रही। हालांकि कुछ देर के लिए बारिश थमी, तो एचपीसीए और क्रिकेट प्रेमिओं के चेहरे खिल गए, लेकिन इंद्रूदेव के तेवर फिर तीखे हो गए। इसके बाद आठ बजे मैच को रद्द करने की घोषणा कर दी गई। इसके साथ ही बारिश के बीच स्टेडियम में डटे क्रिकेट प्रेमियों में मायूसी छा गई।
इससे पहले धर्मशाला में करीब दो साल बाद हो रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को बारिश की भेंट चढ़ता देख अंतिम समय में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी स्टेडियम के ठीक सामने पहाड़ पर बारिश के देवता इंद्रूनाग के पुजारियों से संपर्क किया। पुजारी ने एचपीसीए प्रबंधन को दो टूक कहा कि अंतिम समय में वह कुछ नहीं कर सकते।
उन्होंने मैच के लिए खासतौर पर आए एचपीसीए के अध्यक्ष रहे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर को मंदिर आने की बात कही। कहा-यदि वह मंदिर नहीं आ सकते, तो स्टेडियम से धूप जलाकर देवता से अरज करेें। इसके बाद एचपीसीए पदाधिकारियों ने स्टेडियम में ही आनन-फानन में बैठक की। पूजा-अर्चना के बाद भी बारिश नहीं रुक पाई। देवता इंद्रूनाग के पुजारी विपिन शर्मा ने बताया कि एचपीसीए के पदाधिकारियों ने देर शाम फोन से संपर्क किया था।
धार्मिक मान्यता के अनुसार धर्मशाला में क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के बाद से हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ इंद्रुनाग मंदिर में भंडारा लगाता रहा है। जब भी धर्मशाला को अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी मिलती, तो एचपीसीए पदाधिकारी मैच से पहले इंद्रूनाग के मंदिर जाकर हवन-यज्ञ, पूजा, कन्या-पूजन और भंडारे का आयोजन करते थे।