फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ind vs sa: This time, Team India will enter the Dharamshala Stadium on the strength of the young brigade.

क्रिकेट: इस बार यंग ब्रिगेड के दम पर धर्मशाला स्टेडियम में उतरेगी टीम इंडिया

Mon, 27 Oct 2025 11:49 AM IST
Krishan Singh मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 Oct 2025 11:49 AM IST
सार

धर्मशाला में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 14 दिसंबर को होने वाले टी-20 मुकाबले में इस बार टीम इंडिया युवा ब्रिगेड के दम पर मैदान में उतरेगी। 

विज्ञापन
ind vs sa: This time, Team India will enter the Dharamshala Stadium on the strength of the young brigade.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान धर्मशाला( - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 14 दिसंबर को होने वाले टी-20 मुकाबले में इस बार टीम इंडिया युवा ब्रिगेड के दम पर मैदान में उतरेगी। टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली टी-20 से संन्यास लेने के कारण इस मैच में शामिल नहीं होंगे। हालांकि, भारतीय टीम की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन अनुमान है कि इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन

 धर्मशाला में रोहित शर्मा के नाम 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 मैच में 106 रन की शानदार पारी का रिकॉर्ड है। वहीं विराट कोहली ने यहां केवल आईपीएल मुकाबले खेले हैं। दोनों के न आने से प्रशंसकों को भले ही निराशा होगी, लेकिन युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन से उनकी कमी काफी हद तक पूरी हो सकती है। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि 14 दिसंबर को धर्मशाला में मैच की तैयारियां जल्द शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि टीम की घोषणा के बाद ही पता चलेगा कि कौन-कौन खिलाड़ी धर्मशाला आएंगे। संन्यास के कारण रोहित और विराट इस बार धर्मशाला में नहीं दिखेंगे। परमार ने कहा कि मुकाबले की तैयारियां जोरों पर है। किसी तरह की कोई कमी नहीं रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed