फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IND vs SA: team india will arrive on 30 sept in dharamshala.

IND vs SA: जानिए, कब धर्मशाला पहुंच रही हैं दोनों टीमें

Sat, 26 Sep 2015 08:47 AM IST
Updated Sat, 26 Sep 2015 08:47 AM IST
विज्ञापन
IND vs SA: team india will arrive on 30 sept in dharamshala.

दो अक्तूबर से शुरू होने जा रही महात्मा गांधी-नेल्सन मंडेला सीरीज का पहला टी-20 मैच खेलने के लिए मेहमान टीम दक्षिण अफ्रीका मैच से चार दिन पहले ही 28 सितंबर को धर्मशाला पहुंच जाएगी। गांधी-नेल्सन मंडेला सीरीज का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में टी-20 मैच से होगा। भारतीय टीम के खिलाफ जीत का आगाज करने के इरादे से दक्षिण अफ्रीका धर्मशाला स्टेडियम में जमकर अभ्यास करेगी।

विज्ञापन


भारतीय टीम भी सीरीज का पहला मैच जीतने का संकल्प लिए मैच से दो दिन पहले 30 सितंबर को धर्मशाला पहुंचेगी। भारत और दक्षिण अफ्रीका सीरीज के धर्मशाला में होने वाले टी-20 मैचों को लेकर टीमों के आने का शेड्यूल बीसीसीआई ने जारी कर दिया है। विशेष चार्टर्ड विमान से दोनों टीमें करीब 11 बजे गगल एयरपोर्ट पहुंचेंगी। इसके बाद सड़क मार्ग से टीमों को धर्मशाला स्थित एचपीसीए के होटल द पवेलियन ले जाया जाएगा।

विज्ञापन

धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका की टीम बहाएगी पसीना

IND vs SA: team india will arrive on 30 sept in dharamshala.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाले सीरीज से पूर्व दिल्ली में अभ्यास मैच निर्धारित किया गया था। इस मैच के रद्द होने के चलते दक्षिण अफ्रीका अब सीरीज के पहले मैच के लिए सीधे धर्मशाला आ जाएगी। जबकि, भारतीय टीम के बंगलूरू में चल रहे एक सप्ताह के कैंप के बाद भारतीय टीम धर्मशाला आएगी।

उधर, एचपीसीए प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा कि बीसीसीआई से टीमों के आने का शेड्यूल उन्हें मिल गया है। विशेष चार्टर्ड विमान से टीमें धर्मशाला आ रही हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका की टीम मैच से पूर्व पसीना बहाएगी। धर्मशाला में 28 सितंबर को पहुंच रही दक्षिण अफ्रीका की टीम यहां अभ्यास करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed