IND Vs SA: यहां मिलेंगी पहले टी-20 मैच की टिकटें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो अक्तूबर को होने वाले टी-20 मैच की ऑनलाइन टिकट 18 सितंबर से मिलेंगी। एचपीसीए ने ऑनलाइन टिकट बेचने के लिए बुक माई शो कंपनी फाइनल कर दी है। दर्शक 18 सितंबर से बुक माई शो वेबसाइट पर क्लिक कर धर्मशाला मैच की टिकटें ऑनलाइन खरीद सकेंगे।
दर्शकों की सुविधा के लिए बुक माई शो कंपनी की वेबसाइट का लिंक एचपीसीए की वेबसाइट पर डाला जाएगा। दर्शक एचपीसीए में बुक माई शो कंपनी की वेबसाइट के लिंक पर क्लिक कर भी ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे। बुधवार तक ऑनलाइन टिकटों के रेट तय नहीं हो पाए थे।
ये होगी टिकटों की कीमत
एचपीसीए पदाधिकारियों के अनुसार किन्हीं कारणों से अभी तक ऑनलाइन टिकटों के रेट फाइनल नहीं हो पाए हैं। ये शुक्रवार तक फाइनल हो पाएंगे। सबसे सस्ती टिकट 250 से 500 रुपये के बीच हो सकती है। कारपोरेट बॉक्स की टिकट 10 से 15 हजार रुपये के बीच हो सकती है।
दर्शकों को ऑफलाइन टिकटें मैच से एक हफ्ता पहले मिलना शुरू होंगी। एचपीसीए ने धर्मशाला मैच की ऑनलाइन टिकटें पहले 16 सितंबर से बेचने की तैयारी की थी। कंपनी से करार के दौरान कई तकनीकी पहलुओं के चलते ऑनलाइन टिकटें बेचने की तिथि दो दिन आगे करनी पड़ी।
एचपीसीए प्रेस सचिव मोहित सूद का कहना है कि धर्मशाला क्रिकेट मैच की ऑनलाइन टिकटें 18 सितंबर से मिलना शुरू हो जाएंगी। ऑफलाइन टिकटें मैच से एक हफ्ता पहले मिलेंगी। एचपीसीए सचिव विशाल मरवाह ने कहा कि एचपीसीए दर्शकों को राहत देने के लिए सिर्फ जनरल स्टैंड की सस्ती टिकटें बेचती है। दर्शक स्टूडेंट टिकट को लेकर भ्रमित न हों।