{"_id":"5e68e8ff8ebc3eeb3e6e0d51","slug":"ind-vs-sa-hpca-reduced-tickets-price-after-not-getting-buyer-in-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: धर्मशाला में खरीदार न मिलने पर एचपीसीए ने सस्ते किए टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IND vs SA: धर्मशाला में खरीदार न मिलने पर एचपीसीए ने सस्ते किए टिकट
Wed, 11 Mar 2020 07:05 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 11 Mar 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला स्टेडियम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस और खराब मौसम के चलते टिकटों को खरीदार न मिलने पर एचपीसीए प्रबंधन ने 850 रुपये का टिकट एक बार फिर से ऑनलाइन और काउंटर पर बिक्री के लिए रखा। हालांकि इससे पहले 850 रुपये के टिकट को पहली मार्च से ही सोल्ड आउट बताया जा रहा था। काउंटर पर क्रिकेट प्रेमियों को 1200 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक के टिकट मुहैया करवाए जा रहे थे।
विज्ञापन
जबकि 850 रुपये वाली टिकट के बारे में पूछने पर क्रिकेट प्रेमियों को इस टिकट के बिक जाने बारे बताया जा रहा था। लेकिन मैच से एक दिन पहले अचानक सस्ते 850 रुपये वाले टिकट उपलब्ध होने पर क्रिकेट प्रेमियों ने भी एचपीसीए प्रबंधन और ऑनलाइन बुकिंग एजेंसी के प्रति रोष जाहिर किया है। क्रिकेट प्रेमियों राकेश, विशाल, अनुज, रोहिनी सहित अन्य क्रिकेट प्रेमियों ने बताया कि काउंटर पर उन्हें 850 रुपये का टिकट नहीं दिया गया। उन्हें 1200 का टिकट खरीदना पड़ा।
विज्ञापन