फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ind vs sa: dharamshala is lucky ground for raina and kohli.

धर्मशाला टी-20: रैना और कोहली के लिए 'लकी' है ये मैदान

Sat, 19 Sep 2015 12:42 PM IST
Updated Sat, 19 Sep 2015 12:42 PM IST
विज्ञापन
ind vs sa: dharamshala is lucky ground for raina and kohli.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में दो अक्तूबर को प्रस्तावित भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 मैच के दौरान सबकी निगाहें टीम इंडिया के मध्यक्रम के बल्लेबाजों पर रहेंगी। धर्मशाला स्टेडियम में अब तक हुए अंतरराष्ट्रीय मैचों न ही टीम के सलामी बल्लेबाज कुछ ज्यादा अच्छा प्रदर्शन कर पाए हैं और न ही टीम के कैप्टन कूल एमएस धोनी का बल्ला यहां चला है।

विज्ञापन


ऐसे में धर्मशाला में होने वाले टी-20 मैच में टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना और विराट कोहली इस बार भी बल्लेबाजी में मुख्य भूमिका में नजर आ सकते हैं। वर्ष 2013 में भारत और इंग्लैंड और वर्ष 2014 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय दोनों मैचों में सुरेश रैना ने अर्द्धशतक लगाए हैं।
विज्ञापन

रैना के अलावा कोहली भी चमके हैं यहां

ind vs sa: dharamshala is lucky ground for raina and kohli.

हालांकि, भारत-इंग्लैंड सीरीज के धर्मशाला में हुए मैच में भारतीय टीम को सफलता नहीं मिल पाई थी, लेकिन इस सीरीज में रैना मैन ऑफ द सीरीज बने थे। वेस्टइंडीज के साथ खेले गए मैच में विराट कोहली ने शतकीय पारी खेलते हुए 126 रन बनाए थे।

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में अब तक खेले गए दो अंतरराष्ट्रीय मैचों में टीम इंडिया को एक में हार तो एक में जीत मिली है। ऐसे में दो अक्तूबर को प्रस्तावित टी-20 मैच में टीम इंडिया कैसा प्रदर्शन करती है, इस पर भी सबकी नजरें हैं।

वैसे धर्मशाला की पिच भारत की दूसरी पिचों से अलग है और यहां उछाल के साथ साथ गेंदबाजों को स्विंग भी मिलेगी। ऐसे में टीम इंडिया को जीत के लिए पूरा जोर लगाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed