फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IND VC WI match will play a crucial role for cm virbhadra and prem kumar dhumal.

क्या वीरभद्र-धूमल को करीब लाएगा क्रिकेट मैच?

Wed, 08 Oct 2014 01:32 PM IST
Updated Wed, 08 Oct 2014 01:32 PM IST
विज्ञापन
IND VC WI match will play a crucial role for cm virbhadra and prem kumar dhumal.

17 अक्तूबर को धर्मशाला स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला क्रिकेट मैच क्या मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल के बीच जारी कड़वाहट को कम करेगा? ये सवाल इसलिए क्योंकि राज्य की कांग्रेस सरकार से चल रहे टकराव के बीच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) मुख्यमंत्री समेत पूरी कैबिनेट को मैच देखने के लिए बुलाने जा रही है।

विज्ञापन


धूमल पुत्र एवं एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर की ओर से ये निमंत्रण दिया जा रहा है। इस मैच के लिए नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल भी एचपीसीए के अतिथि होंगे। राज्य विधानसभा के सभी विधायकों को भी बुलाने की तैयारी है। पिछले साल 27 जनवरी 2013 को धर्मशाला स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे इंटरनेशनल हुआ था। तब मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इसमें शामिल हुए थे, लेकिन तब और अब के हालात बदले हुए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री एचपीसीए को बता चुके हैं फ्रॉड संस्था

IND VC WI match will play a crucial role for cm virbhadra and prem kumar dhumal.

जनवरी 2013 के बाद से अब तक एचपीसीए पर 4 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। एक एफआईआर पर चालान कोर्ट में दायर होने के बाद एचपीसीए को समन हो चुका है। 26 अक्तूबर 2013 को एचपीसीए स्टेडियमों की लीज रद्द कर रात को ताले तोड़े गए थे। इसके बाद से केस कोर्ट में चल रहे हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह एचपीसीए को फ्रॉड संस्था बता चुके हैं। ये भी एक कारण है कि वनडे मैच के लिए सुरक्षा खर्च की वसूली एक मसला बन गया है।

ये सारी घटनाएं भी इसलिए कि राज्य सरकार क्रिकेट एसोसिएशन में लोकतांत्रिक व्यवस्था की बहाली के लिए इसे अनुराग ठाकुर के चंगुल से बाहर निकालना चाहती है। इस हालात में मैच के लिए यदि वीरभद्र और धूमल धर्मशाला आए तो इन दो राजनीतिक दिग्गजों के बीच जारी टकराव कुछ कम हो सकता है।

दलाईलामा, तिब्बती प्रधानमंत्री भी अतिथि
एचपीसीए की अतिथि सूची में बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा और निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री लोबसंग सांग्ये भी हैं। और कौन विशिष्ठ अतिथि होंगे, इसका पता 12 अक्तूबर को चलेगा। इस दिन बीसीसीआई की ओर से भी गेस्ट लिस्ट एचपीसीए को उपलब्ध करवाई जाएगी।

एचपीसीए अध्यक्ष की ओर से हम पूरी कैबिनेट को निमंत्रण दे रहे हैं। राज्य का मुख्यमंत्री होने के नाते वीरभद्र सिंह हमारे अतिथि होंगे। एचपीसीए चाहती है कि अंतरराष्ट्रीय मैचों के आयोजन का फायदा हिमाचल उठाए।
- मोहित सूद, प्रेस सचिव, एचपीसीए

न गेल के छक्के दिखेंगे, न रोहित का जलवा

IND VC WI match will play a crucial role for cm virbhadra and prem kumar dhumal.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 17 अक्तूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले एक दिवसीय मैच में क्रिकेट प्रेमियों को न तो क्रिस गेल के छक्के दिखेंगे और न ही भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा का जलवा। चोटिल होने की वजह से वेस्टइंडीज के धुआंधार बल्लेबाज क्रिस गेल भारतीय दौरे से बाहर हो गए हैं। अंगुली में चोट की वजह से रोहित शर्मा भी पहले तीन एकदिवसीय मैच से बाहर हैं। ऐसे में धर्मशाला में होने वाले चौथे वन डे के लिए उनके खेलने पर संशय है।

आईपीएल 2013 के दौरान क्रिस गेल ने धर्मशाला में चौको छक्कों की खूब बरसात की थी। 27 जनवरी, 2013 को धर्मशाला को वन डे की मेजबानी का पहला मौका मिला था, लेकिन यहां पहले वन डे में भारतीय टीम को हार मिली थी। ऐसे में 17 अक्तूबर को होने वाले मैच में भारतीय टीम पर धर्मशाला में हार के क्रम से तोड़ने का दबाव भी होगा।

विज्ञापन

पहले वन डे में बनाए थे 226 रन

IND VC WI match will play a crucial role for cm virbhadra and prem kumar dhumal.

27 जनवरी, 2013 को धर्मशाला स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच हुए एक दिवसीय मैच में भारत को हार मिली थी। धर्मशाला की पिच पर भारतीय टीम 226 रन ही बना पाई थी। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने तीन विकेट खोकर ही लक्ष्य को हासिल कर लिया था।

इंग्लैंड के फास्ट मीडियम बॉलर ब्रेसनन ने चार भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी। इंग्लैंड के बल्लेबाज बेल ने भारतीय गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed