{"_id":"6abfb5b049c065407a02042d","slug":"increased-traffic-in-dhali-has-affected-business-vehicles-are-being-repaired-on-the-road-shimla-news-c-19-sml1002-796746-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ढली में बढ़े ट्रैफिक से कारोबार प्रभावित \nसड़क पर ही हो रही है वाहनों की रिपेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ढली में बढ़े ट्रैफिक से कारोबार प्रभावित सड़क पर ही हो रही है वाहनों की रिपेयर
विज्ञापन
बाजार के हाल
दो साल बीतने पर भी नवनिर्मित बस अड्डे से नहीं हुआ बसों का संचालन, सड़क किनारे मेकेनिकों की दुकानें
बस अड्डे की दुकानों का जल्द आवंटन करने की मांग
ढली के लिए अतिरिक्त पार्किंग बनाने का किया आग्रह
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के ढली बाजार के कारोबारी और आम लोग कई तरह की समस्याओं से रोज दो-चार होते हैं। सड़क किनारे बनी दुकानों में समय के साथ बढ़े ट्रैफिक और रोज लगने वाले जाम से कारोबार प्रभावित हो रहा है। बाजार में ढाई सौ से अधिक दुकानों से अपनी रोजी-रोटी कमा रहे कारोबारियों को दिन-प्रतिदिन बढ़ते ट्रैफिक के कारण पैदा हुई समस्याओं से अपने कारोबार की चिंता सताने लगी है।
कारोबारियों को ढली चौक में स्मार्ट सिटी के तहत करोड़ों रुपये की लागत से बस अड्डा बनने के बाद उम्मीद जगी थी कि इसके शुरू से सड़क पर बसें सवारियों को बैठाने के लिए खड़ी नहीं होंगी। साथ ही यहीं से आईएसबीटी और ऊपरी शिमला के लिए बसों का संचालन होने से कारोबार को बढ़ावा मिलेगा लेकिन लोकार्पण के दो साल बाद भी आज तक इस नवनिर्मित बस अड्डे से बसों का संचालन शुरू नहीं हुआ है।
ढली में 60 से 70 मैकेनिक ऐसे हैं, जो सड़क किनारे जान जोखिम में डालकर गाड़ियों की मरम्मत कर अपने परिवार का पेट पाल रहे हैं। इनके लिए आज तक कोई सुरक्षित स्थान उपलब्ध नहीं हो पाया है। कारोबारियों ने अपनी इन मूल समस्याओं को उठाने के साथ ही ट्रैफिक जाम कम करने और कारोबार बढ़ाने के लिए कुछ सुझाव भी दिए हैं। इनमें ढली में एक और पार्किंग के निर्माण की मांग प्रमुख रूप से सरकार और नगर निगम के समक्ष उठाई गई है।
विज्ञापन
नए बस अड्डे से हो बसों का संचालन
ढली में ट्रैफिक की बढ़ती समस्या को कम करने के लिए करोड़ों रुपये की लागत से नए बस अड्डे का निर्माण और लोकार्पण किया लेकिन आज तक इस अड्डे से ऊपरी शिमला के रामपुर, किन्नौर, रोहड़ू, चौपाल और सुन्नी-करसोग के लिए बसों का संचालन शुरू नहीं हुआ है। बस अड्डे में सिर्फ परिवहन निगम की खराब बसें ही पार्क रहती हैं। अड्डे से बसों का संचालन जल्द शुरू किया जाए। इससे मुख्य चौक पर जाम की समस्या कम होगी। आईएसबीटी जाने वाले लोगों को संजौली के जाम से भी राहत मिलेगी और बसों के बाहर खड़े रहने से लगने वाला जाम भी खत्म होगा।
-गोपाल शर्मा, मनोनीत पार्षद एवं कारोबारी
मैकेनिकों को मिले अलग सुरक्षित स्थान
ढली मुख्य बाजार से लेकर ढली टनल तक और दूसरी ओर संजौली-ढली बाइपास पर 70 से अधिक मेकेनिक सड़क किनारे ही वाहनों की मरम्मत का काम करते हैं। सालों से काम कर अपनी रोजी-रोटी कमा रहे इन मेकेनिकों को आज तक काम करने के लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं मिल पाई है। सरकार और प्रशासन इन मेकेनिकों को सुरक्षित जगह उपलब्ध करवाए, जिससे वह बिना किसी चिंता के अपना कारोबार कर सकें।
-जसवीर सिंह, स्पेयर पार्ट्स कारोबारी
अलग मोटर मार्केट बनाने की तलाशें संभावनाएं
ढली में गाड़ियों की मरम्मत और स्पेयर पार्ट्स की दुकानों की संख्या को देखते हुए यहीं पर मोटर मार्केट के लिए स्थान उपलब्ध करवाने से समस्या का समाधान हो सकता है। इससे कारोबारियों और मेकेनिकों की मुश्किलें हल होने के साथ ट्रैफिक जाम की समस्या का भी स्थायी समाधान किया जा सकता है।
-वंदना सूद, स्पेयर पार्ट्स कारोबारी
मालरोड की तर्ज पर हो डक्ट का निर्माण
ढली बाजार में मालरोड की तर्ज पर पेयजल लाइन, बिजली और टेलीफोन केबल आदि के लिए डक्ट का निर्माण किया जाना चाहिए। बार-बार सड़कों की खोदाई करने से क्षेत्र के लोग परेशान होते हैं और ट्रैफिक की समस्या झेलते हैं। इन समस्याओं का स्थायी समाधान होना चाहिए।
-राधे श्याम, कारोबारी
अतिरिक्त पार्किंग का किया जाए निर्माण
ढली में जो एक पार्किंग बनी है, वह हमेशा भरी रहती है, जिससे वाहनों को सड़क किनारे पार्क करना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों और यहां खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों को पार्किंग की भारी समस्या पेश आती है। इसके लिए ढली में एक और पार्किंग का निर्माण किया जाना चाहिए। इसके बनने से कारोबार भी बढ़ेगा और वाहन चालकों की परेशानी दूर होगी।
-राजेश शर्मा, सब्जी विक्रेता, ढली
दुकानों का आवंटन करे सरकार
नए बस अड्डे में बनी दुकानों का अभी तक आवंटन नहीं हुआ है। दुकानें खुलने से कारोबार को और बढ़ावा मिलेगा। सरकार और परिवहन निगम को इन दुकानों का आवंटन जल्द करना चाहिए। इससे कई बेरोजगारों को भी रोजगार मिलेगा।
-पृथ्वीराज सूद, कारोबारी, ढली