{"_id":"6249d8391e5d8e26e36983d7","slug":"increased-supply-from-gumma-project-water-crisis-will-be-overcome-in-the-capital-shimla-news-sml404570216","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुम्मा से बढ़ी सप्लाई, शहरवासियों को जल्द मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुम्मा से बढ़ी सप्लाई, शहरवासियों को जल्द मिलेगी राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। राजधानी में पेयजल किल्लत से जूझ रहे शहरवासियों को जल्द राहत मिलने वाली है। गुम्मा पेयजल परियोजना से शिमला शहर के लिए पानी की सप्लाई बढ़ गई है। इस परियोजना में खराब हुए ट्रांसफार्मर को ठीक कर दिया गया है।
ऐसे में सोमवार से शिमला शहर को ज्यादा पानी मिलने लगेगा। हालांकि, शहर में अभी एक-दो दिन पानी की राशनिंग जारी रहेगी। पेयजल कंपनी के अनुसार सप्लाई सामान्य होने और सभी स्टोरेज टैंक फुल होने के बाद ही नियमित सप्लाई देने का फैसला लिया जाएगा। बिजली बोर्ड की टीमों ने शनिवार रात दो बजे तक गुम्मा में ट्रांसफार्मर को लगाने का काम पूरा किया। इसके बाद शिमला शहर के लिए सप्लाई शुरू कर दी गई है। ट्रांसफार्मर खराब होने से गुम्मा परियोजना के छह में से चार पंप ही चल पा रहे थे। इसके चलते 22 एमएलडी की क्षमता वाली इस परियोजना से शहर को बीते 20 दिन से 15 एमएलडी पानी ही मिल रहा था। शहर की इस सबसे बड़ी परियोजना से कम पानी मिलने के कारण राजधानी में पानी की राशनिंग करनी पड़ी थी।
अब पेयजल कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि परियोजना से पहले की तरह सामान्य पंपिंग शुरू हो गई है। सोमवार को शिमला शहर के लिए सभी परियोजनाओं से 45 एमएलडी तक पानी की सप्लाई मिल सकती है। गुम्मा से भी 20 एमएलडी तक पानी मिलने की उम्मीद है। एजीएम अनिल जसवाल ने कहा कि अभी एक-दो दिन पानी की राशनिंग जारी रहेगी। जल्द ही कुछेक जोन में नियमित सप्लाई देने का शेड्यूल जारी होगा।
विज्ञापन
तीन नए ट्रांसफार्मर खरीदेगा बिजली बोर्ड
पेयजल परियोजनाओं में भविष्य में ट्रांसफार्मर खराब होने से ऐसी परेशानी न आए, इसके लिए बिजली बोर्ड तीन अतिरिक्त ट्रांसफार्मर खरीदेगा। 2.93 करोड़ रुपये की लागत से ट्रांसफार्मर खरीदे जाएंगे। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कंपनी और बिजली बोर्ड को इस बारे में निर्देश जारी किए थे।