फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   income tax department team raid in factory Parwanoo solan himachal pradesh

परवाणू में तिरपाल बनाने वाली फैक्ट्री में आयकर विभाग की दबिश

Wed, 04 Sep 2019 03:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परवाणू (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 04 Sep 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
income tax department team raid in factory Parwanoo solan himachal pradesh
डेमो - फोटो : डेमो

हिमाचल के सोलन जिले के परवाणू में रेलवे और खाद्य आपूर्ति मंत्रालय को बड़े पैमाने पर तिरपाल सप्लाई करने वाले उद्योग में बुधवार को आयकर का छापा पड़ने से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


परवाणू में 80 के दशक में स्थापित शिवाथीन कंपनी में सुबह करीब 11 बजे पंजाब नंबर की तीन गाड़ियां मुख्य गेट से अंदर दाखिल हुईं। इसके बाद गेट पर बाहर से ताला लगा दिया और तमाम फोन बंद करवा दिए गए। देर रात तक टीम भीतर रिकॉर्ड खंगालती रही।
विज्ञापन


इस दौरान कर्मचारियों को बाहर जाने की इजाजत नहीं दी गई। परवाणू में यह कंपनी तिरपाल बनाने का काम करती है और मुख्य तौर पर रेलवे व खाद्य आपूर्ति मंत्रालय को बड़े पैमाने पर अनाज ढकने के लिए तिरपाल की सप्लाई करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योग की ज्यादा कमाई केंद्रीय मंत्रालय को होने वाली सप्लाई से ही है। परवाणू के सेक्टर तीन में स्थापित शिवाथीन कंपनी एक अन्य शिवालिक कंपनी के साथ चलती है। दोनों कंपनियां एक ही मालिक की हैं।

लेकिन इनमें से शिवाथीन में तिरपाल व वाहनों तथा सड़क किनारे लगने वाला रात को चमकने वाला (नाइट ग्लो) पेंट बनाया जाता है। आयकर विभाग की दबिश शिवाथीन कंपनी में हुई है।


आयकर विभाग की इस कार्रवाई से शहर के अन्य उद्योगों में भी खलबली मच गई है। आयकर विभाग की दबिश के दौरान करीब आठ घंटे से सभी कर्मचारी भी उद्योग के अंदर ही रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed