फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Income Tax Department raids business premises of bullion trader

Hamirpur: हमीरपुर में सराफा-शराब कारोबारियों के प्रतिष्ठानों-घरों पर छापा

Sat, 29 Jun 2024 10:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Jun 2024 10:44 PM IST
सार

आयकर विभाग की टीम ने शनिवार सुबह पांच जगहों पर सराफा और शराब कारोबारियों के व्यापारिक प्रतिष्ठानों और घरों पर रेड कर रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिया है।

विज्ञापन
Income Tax Department raids business premises of bullion trader
आयकर विभाग की छापामारी - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ से आई आयकर विभाग की टीम ने शनिवार सुबह पांच जगहों पर सराफा और शराब कारोबारियों के व्यापारिक प्रतिष्ठानों और घरों पर रेड कर रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिया है। देर रात तक कार्रवाई चलती रही। 20 के करीब गाडि़यों में पहुंचीं विभाग की टीमों ने सुरक्षा बलों के साथ एक समय में ही अलग-अलग जगह दबिश दी। विभाग की कार्रवाई सुबह 5 बजे से शुरू हुई है। 15 घंटे की कार्रवाई में टीम ने आयकर से जुड़े विभिन्न दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। कार्रवाई के दौरान व्यापारी, उनके कर्मचारी और परिवार के सदस्य भी घरों, कार्यालय और दुकानों में बंद रहे। कार्रवाई से जिले के कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


मामले की जानकारी जुटाने के लिए लोगों के निगाहें व्यापारियों के घरों और दुकानों पर टिकी रहीं। हालांकि तमाम कार्रवाई बंद कमरों के अंदर ही की गई है। छापे के दौरान सुरक्षा के लिए हर जगह जवान तैनात रहे। सियासी गलियारों में छापों की खूब चर्चा हो रही है। हमीरपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने चुनावी बेला में कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। बीते चुनाव में एक कारोबारी का बैंक ऋण से जुड़ा हुआ ऑडियो भी वायरल हुआ था। मामले में व्यापारी ने अज्ञात लोगों पर फर्जी ऑडियो वायरल करने की शिकायत सदर थाना में दर्ज करवाई थी। कारोबारी कांग्रेस से जुड़ा रहा है।
विज्ञापन

 
मुख्यालय हमीरपुर में एक सराफा कारोबारी के घर और व्यावसायिक परिसर के बाहर विभाग ने सुबह पांच बजे छापा मारा। तीन भाइयों की आभूषण की दुकानों और घरों पर रात आठ बजे तक यह कार्रवाई जारी रही है और व्यवसाय-आयकर से जुड़े दस्तावेज खंगाले। पक्का भरो और बोहणी में दो शराब कारोबारियों के कार्यालय- घर में टीम ने दिनभर जांच की है। नादौन बाजार में हार्डवेयर की दुकान और मझीण में एक कारोबारी के घर जांच की। कार्रवाई करने वाले अधिकारियों ने मीडिया में जानकारी देने से स्पष्ट इन्कार कर दिया है। जिन पांच के यहां छापे मारे गए, उनमें दो कांग्रेस से जुड़े बताए जा रहे हैं।



 

जहरीली शराब कांड में आरोपी रहा एक शराब कारोबारी
विभाग ने जिन दो शराब कारोबारियों के घर और कार्यालय से अहम दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। उनमें से एक कारोबारी जहरीली शराब कांड मामले में भी आरोपी रहा है। मंडी के सुंदरनगर में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई थी। साल 2022 में मामला सामने आया था। इस दौरान हमीरपुर में अवैध शराब की एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed