दर्दनाक! ऐसी लगी आंख कि फिर कभी नींद से उठ न पाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोलंगनाला में गैस लगने से दो युवाओं की मौत हो गई है। दोनों युवक हमीरपुर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर युवाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं तथा इसकी सूचना उनके परिजनों को भी दे दी है।
डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने कहा कि सोलंगनाला में बिजली न होने पर युवाओं ने अपने क्वार्टर में बिजली के लिए जनरेटर का प्रयोग किया, लेकिन रात के समय कार्बन मोनोआक्साइड गैस लगने से दोनों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पुलिस को इसकी सूचना सोमवार दोपहर मिली है।
गाइड का काम करते थे
दोनों सोलंगनाला में स्नो गाइड का काम करते थे और हमीरपुर जिला के रहने वाले हैं। उनकी पहचान 25 वर्षीय नरेश कुमार पुत्र प्रकाश चंद तथा 33 साल के गगन कुमार पुत्र प्यारे लाल निवासी वार्ड नंबर-7 मोहला ब्रह्मपुरी कपूर रोड सुजानपुर टीहरा हमीरपुर के रूप में हुई है। दोनों सोलंगनाला में गोकुल चंद के घर में बतौर किराएदार थे।
डीएसपी ने कहा कि पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है और युवकों की मौत की सूचना उनके परिजनों को दी है। उधर, इस घटना को लेकर पर्यटन स्थल सोलंगनाला में भी मातम का माहौल है।