फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Inauguration of diversion tunnel of Dhaulasiddh hydroelectric project in hamirpur himachal

हमीरपुर: धौलासिद्ध जलविद्युत परियोजना की डायवर्जन टनल का उद्घाटन

Tue, 15 Feb 2022 10:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Feb 2022 10:09 PM IST
सार

एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने मंगलवार को जिला हमीरपुर में 66 मेगावाट की धौलासिद्ध जलविद्युत परियोजना के नदी डायवर्जन टनल का उद्घाटन किया। 253 मीटर लंबी डायवर्जन टनल को साढ़े सात महीने की अवधि में पूर्ण किया गया है। 

विज्ञापन
Inauguration of diversion tunnel of Dhaulasiddh hydroelectric project in hamirpur himachal
धौलासिद्ध जलविद्युत परियोजना की डायवर्जन टनल का उद्घाटन - फोटो : संवाद

विस्तार

एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने मंगलवार को जिला हमीरपुर में 66 मेगावाट की धौलासिद्ध जलविद्युत परियोजना के नदी डायवर्जन टनल का उद्घाटन किया। नंद लाल शर्मा ने बताया कि 27 दिसंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन इस परियोजना की आधारशिला रखी थी। अब नदी के डायवर्जन से कॉफर डैम का निर्माण तथा डैम फाउंडेशन की खुदाई का कार्य आरंभ हो गया है। 253 मीटर लंबी डायवर्जन टनल को साढ़े सात महीने की अवधि में पूर्ण किया गया है। इलेक्ट्रो मेकेनिकल कार्य के लिए 136.64 करोड़ तथा सिविल एवं हाइड्रो मेकेनिकल कार्य के लिए 526.92 करोड़ की राशि के कार्यों को अवार्ड किया जा चुका है। इस अवसर पर निदेशक (कार्मिक) गीता कपूर, निदेशक (सिविल) एसपी बंसल, परियोजना प्रमुख परमिंदर अवस्थी सहित परियोजना अधिकारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन


परियोजना के आधिकारिक दौरे के दौरान नंद लाल शर्मा ने परियोजना स्थल का निरीक्षण किया तथा कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। पावर हाउस की खुदाई, नदी के दाएं और बाएं किनारे पर स्ट्रिपिंग, कार्यालय भवन तथा बैचलर आवास का निर्माण तीव्र गति से जारी है। वर्ष 2025 में परियोजना की कमिशनिंग के लक्ष्य को निर्धारित कर रहे हैं। इससे एसजेवीएन को वर्ष 2023 तक 5000 मेगावाट, 2030 तक 25000 मेगावाट तथा वर्ष 2040 तक 50000 मेगावाट की स्थापित क्षमता के विजन को प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। 66 मेगावाट की धौलासिद्ध जल विद्युत परियोजना प्रदेश के हमीरपुर जिले के धौलासिद्ध में ब्यास नदी पर एक रन ऑफ रिवर योजना है। परियोजना की अनुमानित लागत 687 करोड़ है। परियोजना के पूरा होने पर वर्ष में 304 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादित होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed