फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Free dialysis facility started for all in 10 hospitals in himachal, CM Jairam launched virtual

हिमाचल: 10 अस्पतालों में सभी के लिए निशुल्क डायलिसिस सुविधा शुरू, सीएम जयराम ने किया वर्चुअल शुभारंभ

Thu, 10 Mar 2022 06:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Mar 2022 06:17 PM IST
सार

गुरुवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी स्थित हंस रीनल केयर सेंटर में डायलिसिस केंद्र का शिमला के पीटरहॉफ से वर्चुअल शुभारंभ किया। सीएम ने बताया कि 40 मोबाइल यूनिट घर-द्वार रोगियों की जांच और टेस्ट करेगी। 

विज्ञापन
Free dialysis facility started for all in 10 hospitals in himachal, CM Jairam launched virtual
सीएम ने किया हंस रीनल केयर सेंटर का लोकार्पण । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के अस्पतालों में सभी किडनी रोगियों का डायलिसिस अब मुफ्त होगा। प्रारंभिक चरण में प्रदेश के दस अस्पतालों में यह सुविधा मिलेगी। इनमें मंडी में चार, शिमला- सोलन में दो-दो और कांगड़ा-किन्नौर में एक-एक अस्पताल शामिल हैं। भविष्य में सभी अस्पताल इसमें शामिल किए जाएंगे। मौजूदा समय में केवल बीएपीएल, आयुष्मान और हिमकेयर कार्ड धारकों का मुफ्त डायलिसिस हो रहा है। शेष को प्रति डायलिसिस 5000 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन


गुरुवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी स्थित हंस रीनल केयर सेंटर में डायलिसिस केंद्र का शिमला के पीटरहॉफ से वर्चुअल शुभारंभ करते हुए यह जानकारी दी। इसके अलावा सीएम ने बताया कि 40 मोबाइल यूनिट घर-द्वार रोगियों की जांच और टेस्ट करेगी। पहले चरण में मंडी और कांगड़ा के लिए 15 मेडिकल मोबाइल यूनिट को हरी झंडी भी दिखाई। सीएम ने बताया कि इस मोबाइल यूनिट में एक चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट और एक चालक रहेगा।
विज्ञापन


एक मोबाइल वैन एक माह में 24 गांवों का दौरा करेगी और घर द्वार चिकित्सा सुविधा मिलेगी। इसमें 40 तरह के टेस्ट मुफ्त होंगे। निशुल्क दवाओं का प्रावधान भी होगा। दूसरे चरण में मोबाइल यूनिट की सुविधा सोलन, शिमला, और किन्नौर में शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि ये सेवाएं पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट दी हंस फाउंडेशन संचालित करेगा। वर्चुअल कार्यक्रम में सीएमओ सभागार मंडी में रखे कार्यक्रम में उपायुक्त अरिंदम चौधरी, सीएमओ डॉ. देवेंद्र शर्मा, जोनल अस्पताल मंडी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीएस वर्मा आदि उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed