फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   In the government schools the fourth Saturday of the month will be bag free day

सरकारी स्कूलों में महीने का चौथा शनिवार होगा बैग फ्री डे, आदेश जारी

Sat, 12 May 2018 09:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 12 May 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
In the government schools the fourth Saturday of the month will be bag free day

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में महीने का चौथा शनिवार बैग फ्री डे के तौर पर मनाया जाएगा। इस दिन विद्यार्थियों को स्कूल में बैग लेकर नहीं आना होगा। मई महीने से प्रदेश के सरकारी स्कूलों में यह नई व्यवस्था लागू होगी। शुक्रवार को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने पहले बजट भाषण में महीने का एक दिन बैग फ्री करने की घोषणा की थी। इसी कड़ी में शिक्षा निदेशालय बैग फ्री डे के लिए महीने के चौथे शनिवार को चुना है। इस दिन सुबह रोजाना की तरह प्रार्थना होगी। 

विज्ञापन

बैग फ्री डे में होंगी ये गतिविधियां

In the government schools the fourth Saturday of the month will be bag free day

इसके बाद चित्रकला प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता के बाद लंच होगा। इसके बाद खेलकूद गतिविधियां होंगी। अंत में पर्यावरण संरक्षण और सफाई अभियान जैसे जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे।

सफाई अभियान में एसएमसी की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक मनमोहन शर्मा ने बताया है कि सरकार के आदेशानुसार बैग फ्री डे तय कर लिया है।

मई महीने से इसकी शुरूआत होगी। सभी जिला उपनिदेशकों को इस नई व्यवस्था को लागू करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूली विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए बैग फ्री डे योजना शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed