{"_id":"5c4b2465bdec2273771f2698","slug":"in-the-dispute-iccw-organization-gave-award-to-brave-daughters-of-kullu-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद के बीच संस्था ने कुल्लू की बहादुर बेटियों को किया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद के बीच संस्था ने कुल्लू की बहादुर बेटियों को किया पुरस्कृत
Sun, 27 Jan 2019 12:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 27 Jan 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से वंचित कुल्लू की वीर बेटियों को एनजीओ भारतीय बाल कल्याण परिषद (आईसीसीडब्ल्यू) ने अपने स्तर पर सम्मानित किया है। संस्था ने शुक्रवार को सेना से सेवानिवृत्त एक अधिकारी के हाथों हिमाचल की दोनों बेटियों मुस्कान और सीमा के साथ-साथ देशभर के करीब 17 राज्यों के चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
संस्था ने देशभर से आए प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। छात्रा मुस्कान के पिता चुनी लाल तथा सीमा के पिता दामोदार दास ने कहा कि उनकी बेटियों को आईसीसीडब्ल्यू ने अपने स्तर पर सम्मानित कर वीरता पुरस्कार से नवाजा है। परिजनों के साथ-साथ कुल्लू की बेटियों को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार और राजपथ की परेड में शामिल नहीं करने का मलाल है।
विज्ञापन