{"_id":"69f4cb733dca2cd5cb0707a5","slug":"in-the-department-of-nephrology-vacant-posts-of-doctors-shimla-news-c-19-sml1002-714631-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: नेफ्रोलॉजी विभाग में \nडॉक्टरों के पद रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: नेफ्रोलॉजी विभाग में डॉक्टरों के पद रिक्त
विज्ञापन
शिमला। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में अलग से नेफ्रोलॉजी विभाग को संचालित करने की तैयारी है लेकिन विभाग में चिकित्सकों की कमी के चलते इसमें अभी समय लगेगा।
विभाग में वर्तमान में सरकार की ओर स्वीकृत कंसलटेंट के चार में से विभागाध्यक्ष सहित दो पद ही भरे हैं, दो खाली हैं। सीनियर रेजिडेंट भी सिर्फ एक ही है। सीनियर रेजिडेंट के छह स्वीकृत किए हैं। अस्पताल प्रशासन ने इन पदों को विज्ञापित किया था लेकिन इसके लिए आवेदन नहीं आए। नेफ्रोलॉजी विभाग में डायलिसिस की 12 मशीनें स्थापित की जा रही हैं। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना के एमएस डाॅ. सुधीर शर्मा ने माना कि नेफ्रोलॉजी विभाग में जल्द डायलिसिस की सुविधा शुरू की जा रही है। नेफ्रोलॉजी विभाग में आने वाले समय में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू की जाएगी। रिक्त पदों का मामला विभाग और सरकार के ध्यान में लाया गया है।