फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   in sirmaur district 256 new corona cases found on tuesday 18 january 2022

जिले में कोरोना संक्रमण के 256 नए मरीज मिले

Tue, 18 Jan 2022 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
in sirmaur district 256 new corona cases  found  on  tuesday 18 january 2022
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
नाहन। जिला सिरमौर में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मंगलवार को जिले के विभिन्न हिस्सों से 256 नए मरीज संक्रमित मिले। इनमें नाहन उपमंडल से सबसे अधिक 76 मामले सामने आए। जबकि पांवटा साहिब उपमंडल से 40 मरीज मिले।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को कुल 1029 सैंपलों की जांच की गई। इसमें आरटीपीसीआर से जांचे 425 सैंपलों में से 119 मामले पॉजिटिव मिले। 301 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई। पांच सैंपल की दोबारा जांच होगी।
विज्ञापन

इसके अलावा रैपिड एंटीजन से 136 मरीज जिले के विभिन्न क्षेत्रों से मिले। टूनॉट से भी एक सैंपल पॉजिटिव आया। मंगलवार को 31 लोग स्वस्थ भी हुए। अब जिले में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 1465 पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त सिरमौर आरके गौतम ने बताया कि जिले में संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोविड नियमों का पालन करें। मास्क का सही तरीके से इस्तेमाल और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से परहेज ही संक्रमण से बचाव के मुख्य हथियार हैं।
.....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed