{"_id":"6af3170deb145a9fa9023598","slug":"in-shimla-the-aqi-level-rose-from-57-to-66-on-diwali-shimla-news-c-19-sml1002-818050-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शिमला में दिवाली पर एक्यूआई \nस्तर 57 से बढ़कर 66 पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शिमला में दिवाली पर एक्यूआई स्तर 57 से बढ़कर 66 पहुंचा
विज्ञापन
2025 के मुकाबले नौ अंकों की बढ़ोतरी
प्रदेश के औसत एक्यूआई में भी हुई बढ़ोतरी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला में दिवाली के दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में पिछले साल के मुकाबले बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की दिवाली के दिन की रिपोर्ट के अनुसार शहर का एक्यूआई 66 रहा जबकि वर्ष 2025 में यह 57 दर्ज किया था। वहीं
प्रदेश के औसत एक्यूआई में भी बढ़ोतरी हुई है।
प्रदेश के 12 निगरानी केंद्रों में शिमला उन चार स्थानों में शामिल रहा जहां दिवाली के दिन हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में दर्ज की गई।दिवाली 2025 के दौरान शिमला में पीएम-10 का 24 घंटे का औसत स्तर 57.3 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया था। इसकी निर्धारित सीमा 100 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर है। वहीं पीएम-2.5 का औसत स्तर 24 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा जबकि इसकी निर्धारित सीमा 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर है। सल्फर डाइऑक्साइड की मात्रा 2 माइक्रोग्राम और नाइट्रोजन ऑक्साइड का स्तर 11.5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया था। इन दोनों प्रदूषकों के लिए 24 घंटे की निर्धारित सीमा 80 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर है। समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक की बात करें तो शिमला में दिवाली के दिन वर्ष 2025 में एक्यूआई 57 था, जो वर्ष 2026 में बढ़कर 66 हो गया। इस तरह एक साल में एक्यूआई में नौ अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शिमला में एक से सात नवंबर तक लगातार सात दिनों तक वायु गुणवत्ता की निगरानी की। इस दौरान एक्यूआई स्तर 31, 33, 29, 32, 35, 37 और 41 दर्ज किया गया। इन सात दिनों का औसत एक्यूआई 34 रहा। इस अवधि में सबसे कम एक्यूआई तीन नवंबर को 29 और सबसे अधिक सात नवंबर को 41 दर्ज किया गया। सभी सात दिनों में शिमला की वायु गुणवत्ता अच्छी श्रेणी में रही। वहीं आठ नवंबर को एक्यूआई स्तर बढ़कर 66 पहुंच गया।
विज्ञापन
छह वर्षों में शिमला का एक्यूआई स्तर
वर्ष एक्यूआई
2021
40
2022
35
2023
78
2024
66
2025
57
2026