फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   In Shimla, BJP leader Brijlal joined the Congress along with his supporters; Minister Vikramaditya Singh was a

HP Congress: शिमला में भाजपा नेता बृजलाल समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल, मंत्री विक्रमादित्य भी रहे माैजूद

Thu, 02 Jul 2026 09:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Jul 2026 09:53 PM IST
सार

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने बृजलाल और उनके 300 से अधिक समर्थकों का पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
In Shimla, BJP leader Brijlal joined the Congress along with his supporters; Minister Vikramaditya Singh was a
भाजपा नेता बृजलाल समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

शिमला जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार भाजपा प्रत्याशी रहे बृजलाल ने आज सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने बृजलाल और उनके 300 से अधिक समर्थकों का पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने उम्मीद जताई कि बृजलाल के शामिल होने से रामपुर क्षेत्र में पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एक माह का संगठन विस्तार अभियान शुरू किया गया है। विनय कुमार ने भाजपा पर धनबल की राजनीति करने और गुटों में बंटे होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पार्टी है।

विज्ञापन



विनय कुमार ने नए सदस्यों को संगठन में पूरा मान-सम्मान देने का भरोसा दिलाया। लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर क्षेत्र में 550 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इसमें विभिन्न सड़कों के निर्माण को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि बृजलाल के आने से कांग्रेस संगठन को और मजबूती मिलेगी। बृजलाल ने कांग्रेस में शामिल होने पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह बिना किसी शर्त के कांग्रेस में शामिल हुए हैं। बृजलाल ने कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों में विश्वास जताया। उन्होंने भाजपा पर जाति, धर्म और क्षेत्रवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने रामपुर क्षेत्र में कांग्रेस की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed