घर द्वार आए बैंक, शिमला में अनुराग ठाकुर ने 120 ग्राहकों को बांटे मंजूर ऋण के पत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला में आयोजित ग्राहक संपर्क पहल के दूसरे दिन शुक्रवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने 120 ग्राहकों को मेले के दौरान मंजूर हुए ऋणों के संस्तुति पत्र दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में लोगों को धनराशि की कमी महसूस न हो, इसके लिए भारत सरकार ने तीन से पांच अक्तूबर तक देश भर में 250 स्थानों पर ग्राहक संपर्क पहल की शुरुआत की है।
जल्द ही अन्य क्षेत्रों में भी इस तरह के आयोजन होंगे। शिमला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न बैंकों से 10 लाख से लेकर दो करोड़ तक के ऋण मंजूर किए गए। अनुराग ठाकुर ने बताया कि बैंकों ने ऋण लेने के लिए चेक लिस्ट बनाई है, जो भी ग्राहक सभी औपचारिकताओं को पूरा कर दस्तावेज बैंकों में लाएगा, उनका केस 59 मिनट के भीतर मंजूर होगा।
स्टेट बैंक आफ इंडिया के मुख्य महाप्रबंधक राणा आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि साल 2024 तक पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए बैंक भारत सरकार का पूरा सहयोग करेंगे। सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, नगर निगम शिमला की महापौर कुसुम सदरेट, उपमहापौर राकेश शर्मा, राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक पंकज ललित, एसबीआई के उपमहाप्रबंधक पवन कुमार, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजक जेएन कश्यप सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
कम से कम पांच नए लोगों को आवंटित करें ऋण
अनुराग ठाकुर ने बैंक प्रबंधकों से 31 मार्च 2020 तक हर शाखा के तहत कम से कम पांच नए लोगों को भी ऋण देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जिन्हें पूर्व में ऋण दिए गए हैं और वे और ऋण चाहते हैं तो उन्हें भी दें लेकिन, नए लोगों को जोड़ने का लक्ष्य आवश्यक तौर पर पूरा किया जाए।
अच्छा काम कर रही जयराम सरकार, दोनों सीटें जीतेंगे
मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार अच्छा काम रही है। पच्छाद और धर्मशाला उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत तय है।