{"_id":"65f3e53b00a8755186006584","slug":"in-paonta-sahib-40-people-were-cheated-on-the-pretext-of-giving-electronic-goods-on-installments-2024-03-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पांवटा साहिब में इलेक्ट्रॉनिक सामान किस्तों पर देने का झांसा देकर 40 लोगों से की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पांवटा साहिब में इलेक्ट्रॉनिक सामान किस्तों पर देने का झांसा देकर 40 लोगों से की ठगी
Fri, 15 Mar 2024 11:36 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 15 Mar 2024 11:36 AM IST
सार
प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में इलेक्ट्रॉनिक सामान किस्तों पर देने का झांसा देकर करीब 40 लोगों से ठगी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
लोगों ने पुुलिस के समक्ष अपना पक्ष रखा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में इलेक्ट्रॉनिक सामान किस्तों पर देने का झांसा देकर करीब 40 लोगों से ठगी का मामला सामने आया है। अभी फिलहाल पुलिस के पास एक व्यक्ति की शिकायत पहुंची है। जांच करते हुए पुलिस ने सामान बेचने वाले शातिर आरोपी के शोरूम को बंद करवा दिया है। शिकायतकर्ता की ओर से पुलिस को यह भी शिकायत दी गई है कि शातिर ने घर और जमीन को गिरवी रखकर लोन भी लिया है। बिना जरूरी दस्तावेजों के आरोपी ने लोन कैसे लिया, इसके बारे में पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पांवटा क्षेत्र में बाहरी राज्य के एक व्यक्ति ने नया शोरूम खोला। इसमें लोगों को आसान किस्तों पर इलेक्ट्रॉनिक सामान देने का झांसा देकर आरोपी ने उनके साथ ठगी कर दी। लोगों का आरोप है कि एक लोन के बदलने कई लोन उनके नाम पर बना दिए। वहीं, उनका यह भी आरोप है कि आरोपी ने उनके घर और जमीन गिरवी रखकर उन पर लोन लिया है। लोगों को जैसे ही उनके साथ हुई ठगी की भनक लगी तो गुरुवार को वह शोरूम के बाहर एकत्रित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएसपी पांवटा साहिब अदिति सिंह और थाना प्रभारी पांवटा अशोक चौहान पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने फिलहाल शोरूम बंद करवा दिया है। डीएसपी ने बताया कि ठगी का शिकार लोगों ने खुद अपना ओटीपी और पिन कोड दिया है। लोगों घर और जमीन गिरवी रखकर ऋण लेने की भी शिकायत दी है। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी ने किसी तरह जमीन और घरों पर ऋण ले लिया।