{"_id":"681b72b3681af314f504b8b6","slug":"in-new-shimla-a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-shimla-news-c-19-sml1001-529644-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: न्यू शिमला में युवक ने \nफंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: न्यू शिमला में युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
घर के रेलिंग से लटका मिला प्रमोद
गाड़ी चलाने का करता था काम, पुलिस कर रही मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। न्यू शिमला क्षेत्र में रहने वाले एक युवक प्रमोद ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस संबंध में छानबीन शुरू कर दी है। प्रमोद निवासी न्यू शिमला सेक्टर चार नजदीकी डीएवी स्कूल के पास रहता था। पुलिस के मुताबिक प्रमोद गाड़ी चलाने का काम करता था। मंगलवार रात को परिवार के सभी सदस्य हर रोज की तरह खाना खाने के बाद सो गए थे।
सुबह करीब 6:00 बजे जब परिवार के सदस्य उठकर बाहर निकले तो उन्होंने प्रमोद को सीढि़यों की रेलिंग में लगे फंदे से लटके देखा। यह देखकर परिवार के सदस्यों के होश फाख्ता हो गए और उन्होंने फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी। युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रमोद शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। परिवार ने इसको लेकर किसी पर भी शक जाहिर नहीं किया है। मौके से किसी प्रकार का सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इसके साथ ही आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।