{"_id":"675008d88ad57d161b0fe5f8","slug":"in-nahan-a-person-and-a-child-walking-on-the-roadside-were-badly-trampled-see-cctv-footage-of-the-incident-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmaur Accident News: पैदल चल रहे पिता-पुत्र को बोलेरो गाड़ी ने रौंदा, दोनों घायल; CCTV में कैद हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur Accident News: पैदल चल रहे पिता-पुत्र को बोलेरो गाड़ी ने रौंदा, दोनों घायल; CCTV में कैद हुआ हादसा
Wed, 04 Dec 2024 01:18 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:18 PM IST
सार
रानी झांसी पार्क के साथ पैदल चल रहे एक व्यक्ति और बच्चे को सड़क से बाहर जाकर बोलेरो गाड़ी ने बुरी तरह से रौंद दिया।
विज्ञापन
नाहन में पैदल चल रहे व्यक्ति व बच्चे को बोलेरो गाड़ी ने रौंदा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
जिला मुख्यालय नाहन में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां रानी झांसी पार्क के साथ पीछे से आ रही एक बोलेरो गाड़ी ने पिता-पुत्र को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। वहीं, हादसे में पिता-पुत्र घायल हुए हैं। घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि सुबह अमजद अली अपने 8 वर्षीय बच्चे को निजी स्कूल में छोड़ने के लिए जा रहा था। जैसे ही दोनों रानी झांसी पार्क के पास पहुंचे तो पीछे से अचानक बोलेरो गाड़ी आई और दोनों को बुरी तरह से रौंदते हुए आगे बढ़ गई। आरोपी चालक द्वारा कुछ पल के लिए भी गाड़ी रोककर पीड़ितों को नहीं देखा गया और वह गाड़ी को लेकर मौके से फरार हो गया। पीछे से पैदल आ रही दो महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों का हाल जाना और बाद में अन्य लोगों ने उन्हें मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल नाहन पहुंचाया। बताया जा रहा है कि बच्चे के कंधे में फ्रेक्चर हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार चालक युवराज निवासी मोहल्ला वाल्मीकि नगर नाहन लर्निंग लाइसेंस पर गाड़ी चला रहा था। हादसे के बाद पिता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125ए तथा एमवी एक्ट 187 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवराज को गिरफ्तार कर लिया है तथा गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर योगेश रोल्टा ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
विज्ञापन