फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   in maa Bimakali Temple Dussehra preparations started

मां भीमाकाली के दरबार में दिखेगी लोकसंस्कृति की झलक

Sat, 20 Sep 2014 11:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ज्यूरी (रामपुर बुशहर)
ब्यूरो/ अमर उजाला, ज्यूरी (रामपुर बुशहर) Updated Sat, 20 Sep 2014 11:18 PM IST
विज्ञापन
in maa Bimakali Temple Dussehra preparations started

25 सितंबर से शुरू होने वाले नवरात्रों और 3 से 6 अक्तूबर तक होने वाल जिला स्तरीय दशहरा मेले के लिए मां भीमाकाली मंदिर सजने शुरू हो गया है। मंदिर परिसर में रंग रोगन और पूरे मंदिर परिसर को साफ करने का काम जोर-शोर से चल रहा है।

विज्ञापन


मां भीमाकाली को नए वस्त्र सिलाए जा रहे हैं। 25 सितंबर से शुरू हो रहे शरद नवरात्रों में मां भीमाकाली मंदिर में दूर-दूर से हजारों लोग आशीर्वाद लेने सराहन आते हैं। और नवरात्रों के बाद 3 से 6 अक्तूबर तक दशहरा मेला धूमधाम से मनाया जाता है।
विज्ञापन


इस मेले में लगने वाली दुकानों के प्लाटों का आवंटन 28 सितंबर को किया जाएगा। इसके लिए मंदिर ट्रस्ट और मेला कमेटी की ओर इसे आकर्षक बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार भी मेले में स्थानीय देवताओं के अलावा कुल्लू और किन्नौर के देवी देवताओं को बुलाया जा रहा है। मेले में सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें स्थानीय कलाकार और स्कूली बच्चे कार्यक्रम देंगे।


इसके अलावा पहली बार सभी देवलुओं में लोकनृत्य और परंपरागत वाद्ययंत्रों की प्रतियोगिता भी करवाई जा रही है। एसडीएम रामपुर और अध्यक्ष जिला स्तरीय दशहरा मेला समिति दलीप नेगी का कहना है कि मेले को आकर्षक बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

सभी स्थानीय देवताओं के साथ कुल्लू और किन्नौर के देवताओं को भी मेले में शामिल करवाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed