फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   In-laws took step of remarriage of the daughter-in-law

ससुराल पक्ष ने पेश की मिसालः बहू बनाकर लाए थे, बेटी बना किया विदा

Fri, 06 Oct 2017 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)। Updated Fri, 06 Oct 2017 12:13 PM IST
विज्ञापन
In-laws took step of remarriage of the daughter-in-law

बहू बना कर लाए थे और बेटी बना कर विदा कर दिया। जी हां बिलासपुर के ससुराल पक्ष ने एक अनूठी मिसाल पेश की है। घुमारवीं उपमंडल में बेटे की मौत के बाद ससुराल पक्ष ने बहू का पुनर्विवाह धूमधाम से करवाया।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत बम्ब के कुलवाड़ी गांव के सुखदेव ने मई 2011 में अपने बेटे की शादी ऊना में करवाई थी। शादी के दस महीने बाद उनके बेटे की मौत हो गई। पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इसके बाद बहू ने पूरे परिवार को संभाला था और परिवार की जिम्मेदारी बेटी की तरह उठाई थी।

विज्ञापन

परिवार के लिए बहू ने निभा दिए ये सारे फर्ज

In-laws took step of remarriage of the daughter-in-law

परिवार के लिए बहू ही बेटी और बेटा सब कुछ बनकर रह गई। हालांकि छोटी उम्र में पति के जाने का गम तो था लेकिन उसके बाद भी पूरी जिम्मेदारी से परिवार को संभाले रखा। बेटे को खो चुके सुखदेव ने बहू को बेटी समझकर पुनर्विवाह का मन बना लिया।

फिर क्या था। ससुर सुखदेव अच्छे रिश्ते की तलाश में जुट गए। अच्छा रिश्ता मिलते ही सुखदेव ने बहू का बेटी की तरह कन्यादान कर दिया। उसकी शादी ऊना में करवाई गई। पति एयरफोर्स में कार्यरत है।

लोग कर रहे खूब तारीफ

In-laws took step of remarriage of the daughter-in-law

इस शादी की न केवल गांव में चर्चा है। बल्कि इससे लोग सुखदेव के इस पुण्य कार्य के लिए खूब सराहना कर रहे हैं। सुखदेव की अरुण कुमार इकलौती संतान थी। अब सुखदेव और उसकी पत्नी लेचो देवी रह गए हैं।

सुखदेव हाल ही में परिवहन निगम से सेवानिवृत्त हुए हैं। बम्म बाजार में उन्होंने दुकान खोल रखी है। पत्नी लेचो देवी कुलवाड़ी गांव में महिला मंडल की प्रधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed