{"_id":"60abddea8ebc3e00d2620d47","slug":"in-igmc-2834-patient-get-a-treatment-of-corna-shimla-city-news-sml3713714110","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीएमसी में 2834 कोरोना मरीजों का इलाज, 568 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीएमसी में 2834 कोरोना मरीजों का इलाज, 568 की मौत
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूदा समय में दाखिल हैं 241 मरीज दाखिल, पर्याप्त ऑक्सीजन का दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में अब तक 2834 कोरोना मरीजों का इलाज किया गया। इनमें से 568 मरीजों की मौत हो गई है। यह वह मरीज थे जो प्रदेशभर से गंभीर स्थिति में आईजीएमसी रेफर किए थे।
आईजीएमसी के एमएस डॉ. जनकराज ने बताया कि 2025 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। आईजीएमसी प्रबंधन ने सोमवार को अस्पताल में दाखिल कोविड और गैर कोविड मरीजों का आंकड़ा जारी किया। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि आईजीएमसी एकमात्र ऐसा अस्पताल है जिसने शुरुआत से कोविड और गैर कोविड दोनों सेवाओं को जारी रखा है। एमएस ने बताया कि वर्ष 2020 में आईजीएमसी अस्पताल में गैर कोविड मरीजों की ओपीडी 4,24,788 रही है। 2021 में अभी तक 200536 गैर कोविड मरीज ओपीडी में चेकअप करवाने आए हैं। इसके अलावा मौजूदा समय में 241 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। 235 कोविड मरीजों के डायलिसिस किए हैं। कई मरीजों के अन्य बीमारियों के लिए ऑपरेशन किए हैं। इसके अलावा आईजीएमसी में कोरोना के गंभीर और अति गंभीर मरीजों की मृत्यु दर का आंकड़ा 2 प्रतिशत है। एमएस ने बताया कि वर्ल्ड जर्नल ऑफ डेथ एंड डाइंग के हिसाब से पूरे विश्व में कोविड की मृत्यु दर 2 से 3 फीसदी तक आंकी गई है। कई देशों में यह पांच प्रतिशत पाई गई है। अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है।