फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   In Himachal, teachers will be transferred once a year, new system will be implemented after cabinet approval.

Himachal News: हिमाचल में शिक्षकों के साल में एक बार होंगे तबादले, कैबिनेट मंजूरी के बाद लागू होगी नई व्यवस्था

Tue, 07 Nov 2023 10:26 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Nov 2023 10:26 AM IST
सार

शिक्षकों के साल में सिर्फ एक बार तबादले और सेवानिवृत्ति करने की तैयारी शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
In Himachal, teachers will be transferred once a year, new system will be implemented after cabinet approval.
शिक्षा विभाग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल में शिक्षकों के साल में सिर्फ एक बार तबादले और सेवानिवृत्ति करने की तैयारी शुरू हो गई है। अगले साल नए शैक्षणिक सत्र से सरकार प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन की तैयारी में जुट गई है। स्कूलों में विद्यार्थियों का नामांकन बढ़ाने और गुणात्मक शिक्षा के लिए यह प्रस्ताव तैयार किया गया है। मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद यह व्यवस्था शुरू की जाएगी। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी और लगातार होने वाले तबादलों से हिमाचल शिक्षा के क्षेत्र में देश में 17वें स्थान पहुंच गया है।

विज्ञापन


कुछ वर्ष पहले तक हिमाचल केरल का मुकाबला करता था। इसके मद्देनजर सरकार ने कुछ कड़े फैसले लेने का फैसला लिया है। शिक्षा विभाग ने नया प्रस्ताव तैयार किया है, जिसमें शिक्षकों के तबादले साल में सिर्फ एक बार शैक्षणिक सत्र समाप्त होने के बाद करने की योजना है। लगातार शिक्षक बदलने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए यह प्रावधान किया जा रहा है। शिक्षकों को एक स्कूल में कम से कम तीन वर्ष तक सेवारत रखने की भी प्रस्ताव में सिफारिश की गई है।
विज्ञापन


विवि की तर्ज पर साल में एक बार सेवानिवृत्ति का विचार
सेवानिवृत्ति को लेकर भी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की तर्ज पर साल में एक बार करने का विचार है। विभाग का प्रस्ताव सिरे चढ़ा तो शैक्षणिक सत्र 2024-25 से शिक्षकों के साल में सिर्फ एक बार तबादले और सेवानिवृत्ति होगी। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में शिक्षा का स्तर गिरने के लिए शिक्षकों के पद रिक्त रहना बड़ा कारण है। इसके चलते शिक्षकों की जवाबदेही सुनिश्चित नहीं हो पा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बीते दिनों शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में कड़े फैसले लेने वाला प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल-कॉलेजों के वर्चुअल क्लासरूम की मांगी जानकारी
उच्च शिक्षा निदेशालय से जिला उपनिदेशकों से स्कूल-कॉलेजों में वर्चुअल क्लासरूम से संबंधित जानकारियां दस नवंबर तक देने को कहा है। शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि 124 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों, 87 डिग्री कॉलेजों और दो संस्कृत कॉलेजों में वर्चुअल क्लासरूम स्थापित किए हैं। दूरदराज के क्षेत्रों में स्थित शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की कमी के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित ना हो, इसके लिए वर्चुअल क्लासरूम बनाए गए हैं। उन्होंने उपनिदेशकों से इन क्लासरूम का प्रयोग करने को लेकर पेश आ रही समस्याओं की जानकारी देने को कहा है। पूछा है कि क्या इंटरनेट कनेक्शन सही तरीके से काम कर रहे हैं या नहीं। रोजाना क्लासरूम का कितना प्रयोग किया जा रहा है। हार्डवेयर से संबंधित समस्याएं भी बताने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed