फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   In Himachal Pradesh one pilot vehicle will be given in every district

मंत्रियों के और बढ़ेंगे ठाठ, फॉर्च्यूनर के साथ मिलेंगे अब पायलट वाहन

Fri, 19 Oct 2018 12:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 19 Oct 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
In Himachal Pradesh one pilot vehicle will be given in every district

जयराम सरकार के मंत्रियों के ठाठ और बढ़ने जा रहे हैं। मंत्रियों के लिए महंगी फॉर्च्यूनर गाडि़यां खरीदने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब उनके लिए हर जिले में पायलट वाहन देने की तैयारी है। ये वाहन जिला पुलिस को दिए जाएंगे।

विज्ञापन


मंत्री जब भी जिले का दौरा करेंगे तो यह पायलट वाहन मंत्री के काफिले की अगवानी करेंगे। तर्क दिया गया है कि वर्तमान में अलग से ऐसे पायलट वाहन उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन


ऐसे में मंत्री के दौरे के दौरान पुलिस के एक वाहन को पायलट वाहन की ड्यूटी पर लगा दिया जाता है। इससे कई बार परेशानी भी होती है। जानकारी के अनुसार हिमाचल पुलिस ने मंत्रियों को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के दौरान अपनी कुछ दिक्कतों को मुख्यमंत्री से साझा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

In Himachal Pradesh one pilot vehicle will be given in every district

वीआईपी मूवमेंट में स्थायी पायलट वाहन नहीं होने के चलते सुरक्षा व्यवस्था संभालना मुश्किल होता है। हाल में हुई डीसी-एसपी की कांफ्रेंस के दौरान पुलिस अधीक्षकों ने भी यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सामने उठाई थी।

इस पर मुख्यमंत्री ने सभी 13 पुलिस जिलों को एक-एक पायलट वाहन मुहैया कराने का आश्वासन दिया था। अब पुलिस मुख्यालय और सरकार के बीच पत्राचार शुरू हो गया है।

पुलिस प्रवक्ता डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि डीसी-एसपी कांफ्रेंस के दौरान पायलट वाहन समेत जिन भी मुद्दों पर चर्चा हुई उन पर गृह विभाग से पत्राचार किया जा रहा है।

केंद्र से शुरू हुई थी वीआईपी  कल्चर खत्म करने की कवायद

In Himachal Pradesh one pilot vehicle will be given in every district

चूंकि, वीआईपी मूवमेंट के दौरान पायलट वाहन लगाने में दिक्कत आती है, ऐसे में नया वाहन उपलब्ध होने पर काफी सुविधा होगी। केंद्र की मोदी सरकार ने वीआईपी कल्चर खत्म करने के लिए नीली-लाल बत्ती और हूटर के इस्तेमाल पर रोक लगाई थी।

इसका असर ये हुआ कि देश भर में मंत्रियों से लेकर कई राज्यपालों ने भी आपने सरकारी वाहनों से लाल बत्ती को हटा दिया था। वीआईपी कल्चर खत्म करने की इस मुहिम से इतर अब हिमाचल में वीआईपी कल्चर से मंत्रियों के मोह को फिर से तरजीह मिल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed